फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   three duped one died rohtak

नहर में नहाने उतरे दोस्त, एक डूबा, तीन भागे

Tue, 09 Jun 2015 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 09 Jun 2015 02:53 AM IST
विज्ञापन
जेएलएन नहर में एक और जिंदगी डूब गई। इस बार हादसा दिल्ली के युवकों के साथ हुआ।
विज्ञापन


दिल्ली से कार में सवार होकर रोहतक आए चार दोस्तों में से दो युवक आईजी ऑफिस के पास नहर में नहाने उतरे। तेज बहाव के कारण दोनों डूबने लगे।

लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ में मौजूद लोगों ने एक को बचा लिया, लेकिन दूसरा बह निकला। दोस्त के डूबने से घबराए तीनों युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए।

डूबे युवक का देरशाम तक कोई सुराग नहीं लगा। लापता युवक  दिल्ली पश्चिम विहार वासीकिंसू पुत्र प्रेमचंद कीर्तिनगर स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है। पुलिस और परिजनों का कहना है कि उसके साथ अन्य तीन साथी उमंग, संदीप और शुभम थे। बताया जा रहा है कि उमंग किंसू के साथ ही काम करता है। रोहतक पहुंचे परिजनों का कहना है कि किंसू घर से ड्यूटी पर जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन उसके साथियों ने बताया कि वह नहर में डूब गया है। युवक रोहतक से वापस दिल्ली जा रहे थे और नहाने के लिए नहर पर रुके थे।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह सात बजे की है। आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर गोपाल मलिक ने बताया कि मैं सुबह पशु सेवा संघ में आया था। शोर सुन नहर के पास पहुंचे तो देखा कि दो युवक डूब रहे हैं। एक युवक का तो सिर्फ सिर ही दिखाई दे रहा था और देखते ही देखते वह नहर के पुल के पास डूब गया। वहीं, दूसरे युवक ने किनारे पर लगी झाड़ी को पकड़ा हुआ था। मलिक ने पशु सेवा संघ के लोगों से रस्सा लेकर इस डूबते हुए युवक को कुछ देर की जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला। युवक काफी घबराया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वे बाहर निकाले युवक  से उसके लापता साथी की जानकारी जुटा पाते, इससे पहले ही वह घटनास्थल पर खड़ी अपनी स्विफ्ट कार लेकर लापता हो गया। हालांकि उसके दो अन्य साथी पहले ही लापता हो चुके थे। पुलिस राइडर पहुंचने तक तीनों ही मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नहर में डूबे युवक और उसके साथ रोहतक आए अन्य तीन साथियों की जानकारी मिल गई है। युवक की तलाश के लिए सिंचाई विभाग के हेड से पानी सप्लाई रोकने को कहा है। मंगलवार को गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश कराई जाएगी।
एसआई सुभाष, अर्बन एस्टेट थाना, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed