{"_id":"6a09af72986326a4260f0d80","slug":"three-bike-riding-youths-robbed-students-travelling-in-a-car-rohtak-news-c-17-roh1019-857678-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाइक सवार तीन युवकों ने कार सवार छात्रों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाइक सवार तीन युवकों ने कार सवार छात्रों को लूटा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जींद रोड के आउटर बाईपास पर बाइक सवार तीन युवकों ने कार सवार युवकों पर हमला करके साढ़े तीन तोले सोने की चेन लूट ली। चांद नगर निवासी प्राकृत लाठर ने इसे लेकर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
प्राकृत लाठर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ में पढ़ाई करते हैं। शनिवार रात को वह अपने दोस्त पराग के साथ कार से रोहतक आ रहे थे। देर रात रोहतक-जींद रोड पर कृष्णा डेयरी के नजदीक गोल चक्कर के पास बाईपास पर पहुंचे तो पराग ने लघुशंका के चलते कार रोक दी।
इतने मे बाइक पर तीन युवक आए और बिट्टों से हमला कर दिया। साथ ही उसकी साढ़े तीन तोले सोने की दो चेन तोड़कर ली। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। जाते हुए युवकों की उन्होंने वीडियो बना लिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों के बयान पर एफआईआर दर्ज की।