{"_id":"662c040d00a4ffa91b0980e6","slug":"three-accused-arrested-in-nindana-gang-war-had-hatched-a-conspiracy-with-ankit-alias-godhu-rohtak-news-c-17-roh1019-410410-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निंदाना गैंगवार में तीन आरोपी गिरफ्तार, अंकित उर्फ गोधू के साथ मिलकर रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निंदाना गैंगवार में तीन आरोपी गिरफ्तार, अंकित उर्फ गोधू के साथ मिलकर रची थी साजिश
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में निंदाना गैंगवार के आरोपी । संवाद
महम/रोहतक।
महम के भिवानी स्टैंड पर 10 दिन पहले निंदाना गांव की गैंगवार के चलते अदालत में पेशी पर आए वजीर सिंह सहित दो लोगों की हत्या के केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए प्रथम ने लाभ सिंह उर्फ मोनू निवासी लजवाना जिला जींद हाल आबाद विकास नगर (बहादुरगढ़), राकेश निवासी जींद और जसबीर उर्फ राजे निवासी गिझी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह तीनों मुख्य आरोपी अंकित उर्फ गोधू के साथ हत्या की साजिश में शामिल रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि महम चौबीसी के गांव निंदाना में लंबे समय से डीसी व गबदू गैंग में रंजिश चल रही है। 16 अप्रैल को भिवानी जेल में बंद डीसी गैंग के संदीप उर्फ धरती का चाचा वजीर सिंह लोहारू से महम अदालत में मारपीट के केस में पेशी पर आया था। अदालत में पेशी के बाद जब वह वापस लोहारू जाने के लिए भिवानी अड्डे पर बस का इंतजार कर रहा था, तभी बाइक और कार सवार युवकों ने उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में किशनगढ़ गांव के बल्लू नंबरदार की भी सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने वजीर सिंह के भाई रामनिवास की शिकायत के आधार पर महम थाने में मामला दर्ज किया था
जांच में रामनिवास ने बताया कि वह पांच भाई हैं। शमशेर और वजीर अपने परिवार सहित लोहारू में रहते थे। सन् 2018 में शमशेर व उसके परिवार के खिलाफ महम थाने में मामला दर्ज हुआ था। 16 अप्रैल को शमशेर, वजीर, कृष्ण,दीपक व संजीत महम आए हुए थे। निदाना गांव के अंकित उर्फ गोधू की उनके साथ रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि उसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वजीर को गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी घटना के मुख्य आरोपी अंकित उर्फ गोधू के दोस्त हैं। उन्होंने अंकित के साथ मिलकर वजीर सिंह हत्याकांड की साजिश रची। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे हैं। पता चला है कि फायरिंग में अंकित शामिल था।
कुलदीप सिंह, प्रभारी सीआईए प्रथम