फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three accused arrested for shooting a liquor shop salesman

Rohtak News: शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मारने की तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for shooting a liquor shop salesman
रोहतक के महम में पुलिस गिरफ्त में शराब ठेके पर फायरिंग के आरोपी। संवाद - फोटो : bhadrawah news
महम (रोहतक)। थाना क्षेत्र के भैणी सुरजन गांव में शराब ठेके पर 15 अक्तूबर को जींद के गांव पांडु पिंडारा निवासी सेल्समैन मनोज को गोली मारने के तीन आरोपियों को पुलिस ने हिसार बाईपास से गिरफ्तार किया है। डीएसपी ऋषभ सोढ़ी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन युवकों में सैमाण निवासी गोबिंद व साहिल निवासी सैमाण व मनीष निवासी भैणी सुरजन शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि मनीष गांव के ठेके पर साझीदार था। पैसे के लेनदेन को लेकर उसकी अपने साझीदार सुखपुरा चौक निवासी अंशुल से विवाद हो गया था। इस कारण उसने अपना हिस्सा निकाल लिया। मनीष ने इसी रंजिश के तहत सैमाण के एक गैंगस्टर से संपर्क किया। गैंगस्टर ने अपने दो गुर्गों को मनीष की मदद के लिए भेजा था।
विज्ञापन

वारदात के दिन तीनों आरोपियों के पास अवैध देसी पिस्टल थे। आरोपियों ने 9 राउंड फायर किए थे। तीन रौंद लेकर आरोपी दो दिन तक इधर उधर घूमते रहे। शनिवार को पुलिस ने मनीष को महम के हिसार बाईपास से काबू किया और पूछताछ के बाद दूसरे आरोपियों को काबू करने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त तीन देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। शनिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि आरोपियों ने पिस्टल कहां से खरीदे, इसकी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा अन्य जानकारी भी जुटाई जाएगी।

रोहतक के महम में पुलिस गिरफ्त में शराब ठेके पर फायरिंग के आरोपी। संवाद

रोहतक के महम में पुलिस गिरफ्त में शराब ठेके पर फायरिंग के आरोपी। संवाद- फोटो : bhadrawah news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed