फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thoughts on progressing in the spiritual path

Rohtak News: अध्यात्म मार्ग में उन्नति करने के विषय पर रखे विचार

Mon, 06 May 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 06 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Thoughts on progressing in the spiritual path
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेक्टर-2 सेवाकेंद्र पर माउंट आबू से आए 77 वर्षीय राजयोगी ब्रह्माकुमार जमुना प्रसाद ने अध्यात्म मार्ग में उन्नति करने के विषय में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कर्मों में परमात्मा की याद समाई हो तो सफलता मिलना निश्चित है। हमारे पास जो कुछ भी है उसे परमात्मा की अमानत समझकर चलना चाहिए। अपने को सदा रूहानी स्थिति में रखकर दूसरों को भी रूह अर्थात आत्मा समझेंगे तो हम सब भी रूहे गुलाब की तरह बन जाएंगे।मुख्य संचालिका बीके अंजली ने कहा कि हमें सदा दूसरों को सुख देना है, परंतु ध्यान रहे मर्यादा तोड़कर किसी को सुख दिया तो वह भी दुख के खाते में जमा हो जाता है। सेक्टर-2 सेवाकेंद्र की संचालिका बीके विनीता ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर रामफल, विनय, सतीश, सुरेंद्र, संदीप सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed