फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Those returning from abroad will have to pay 900 to 1800 rupees a day for the quarantine in hotels.

विदेश से लौटने वालों को क्वारंटीन के लिए होटलों में चुकाने होंगे 900 से 1800 रुपये प्रतिदिन

Fri, 08 May 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Those returning from abroad will have to pay 900 to 1800 rupees a day for the quarantine in hotels.
विदेश से लौटने वाले विद्यार्थियों और अन्य लोगों के लिए होटलों की दरें तय कर दी गई हैं। कोई भी इससे ज्यादा पैसे नहीं वसूल सकेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार विदेश से लौटने वाले सभी लोगों को 14 दिनों तक होटलों में क्वारंटीन किया जाना है।
विज्ञापन

उपायुक्त आरएस वर्मा ने शुक्रवार को होटल एसोसिएशन के साथ बैठक कर उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बारे में बताया। साथ ही स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल के संबंध में हिदायतें जारी की। इस दौरान एडीसी महेंद्र पाल की अगुवाई में एक कमेटी गठित की गई, जिसने होटलों का किराया और भोजन आदि के रेट फाइनल किए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार विदेश से लौटने वाले लोगों को कम से कम 14 दिनों के लिए जिले की सीमा में पड़ने वाले विभिन्न होटलों में क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने शहर के 20 होटलों के नाम फाइनल किए हैं, जिसमें ए कैटेगरी के छह और बी व सी कैटेगरी के सात-सात होटल शामिल है। इस दौरान उन्हें कमेटी द्वारा निर्धारित दरों के मुताबिक प्रतिदिन सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ए कैटेगरी के होटल रूम का किराया बिना सुइट के जीएसटी सहित 1800 रुपये होगा। इसमें पावर बैकअप के साथ एसी तथा 300 रुपये में एक दिन का भोजन, जिसमें नाश्ता, लंच, डिनर, चाय और मिनरल वाटर शामिल होगा। बी कैटेगरी के होटल रूम का किराया बिना सुइट के जीएसटी सहित 1100 रुपये होगा। इसमें पावर बैकअप के साथ एसी और 300 रुपये में नाश्ता, लंच, डिनर, चाय व मिनरल वाटर शामिल होगा। वहीं, सी कैटेगरी के होटल रूम का किराया बिना सुइट के जीएसटी सहित 900 रुपये होगा। इसमें भी पावर बैकअप के साथ एसी और 300 रुपये में नाश्ता, लंच, डिनर, चाय व मिनरल वाटर दिया जाएगा। होटल की पेमेंट वास्तविक लाभार्थी द्वारा की जाएगी। अग्रिम भुगतान की मनाही होगी। मेहमानों को भोजन उनके कमरे में डिस्पोजेबल प्लेट में सर्व किया जाएगा। हर होटल सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाकर उनकी आवाजाही पर नजर रखेगा। विभिन्न जानकारियां समय-समय पर जिला प्रशासन से साझा की जाएंगी। सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं कि मेडिकल टीम गठित कर क्वारंटीन किए गए लोगों की चिकित्सा संबंधी जरूरतों के बारे में तालमेल करें। डीडीए डॉ. रोहताश सिंह (मोबाइल 94162-41787) को इस काम के लिए नोडल-कम- लायजनिंग अफसर नियुक्त किया गया है। जो विभिन्न होटलों और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ तालमेल कर मेहमानों की संख्या और आने के समय के बारे में बताएंगे। एडीसी कार्यालय के पीओ सुबीर सांगवान और एपीओ करतार सिंह को डॉ. रोहताश की सहायता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed