फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thief took away donation box filled with Rs 3 lakh from Vedic Ashram

Rohtak News: वैदिक आश्रम में तीन लाख रुपये से भरा दानपात्र ले गया चोर

Tue, 28 Nov 2023 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Thief took away donation box filled with Rs 3 lakh from Vedic Ashram
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के आर्यनगर स्थित वैदिक भक्ति साधन आश्रम में एक माह चल रहे यज्ञ के समापन के दिन एक व्यक्ति दानपात्र उठाकर ले गया, जिसमें लाख रुपये के करीब की राशि थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में आर्य नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आर्य नगर स्थित वैदिक भक्ति साधन आश्रम के मंत्री जितेंद्र मेहता ने बताया कि एक माह से चारों वेदों का आश्रम में यज्ञ के साथ पाठ चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को समापन था। यज्ञ में भाग लेने वाले आर्य समाजी हर रोज दानपात्र में राशि डालकर जाते थे। सोमवार को जब यज्ञ चल रहा था, तभी एक व्यक्ति करीब 1:20 बजे दानपात्र उठाकर ले गया। दानपात्र में ढाई से तीन लाख रुपये तक की राशि है। सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक 45 से 50 साल का व्यक्ति दानपात्र लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। वह तेज कदमों से गली में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि आरोपी आर्य नगर का ही रहने वाला है। पुलिस को फुटेज साैंप दी है। अब पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
- जितेंद्र मेहता, मंत्री वैदिक भक्ति साधन आश्रम, आर्य नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed