फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be power outage in more than 40 areas including city colonies today.

Rohtak News: शहर की कॉलोनियों समेत 40 से अधिक क्षेत्रों में आज बिजली गुल रहेगी

Sun, 22 Feb 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
There will be power outage in more than 40 areas including city colonies today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बिजली निगम की ओर से आगामी गर्मी के दिनों में सुचारु बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए रविवार को 30 से अधिक स्थानों पर सुधार कार्य किया जाएगा। इस कारण शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
33 केवी ओल्ड पावर हाउस की लाइन पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मरम्मत कार्य होने से डीएलएफ कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, चिन्योट कॉलोनी, रामनगर, नेताजी नगर, गांधीनगर, जवाहर नगर, आर्य नगर शिवम एनक्लेव, सर्कुलर रोड, गांधी कैंप, घनीपुरा, बैंक कॉलोनी, पटेल नगर व श्री नगर कॉलोनी में सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन

सुबह 8:45 से 10:45 तक सब्जी मंडी चौक, गुलाब रेवड़ी चौक, चमेली मार्केट, कसाई चौक, कच्चा बेरी रोड, इंदिरा मार्केट, रेलवे रोड, गौड़ कॉलेज, बाबरा चौक व मालगोदाम रोड की बिजली बाधित रहेगी। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आईएमटी 1, 2 ,3, 4 व 5 फीडर, हाईटेक इंडस्ट्रीज फीडर, जैन इंडस्ट्री फीडर, रामबाण इंडस्ट्रीज फीडर, खेड़ी साध जगमग फीडर व भंबेवा आरडीएस फीडर की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गांधरा रोड इंडस्ट्री, दिल्ली रोड इंडस्ट्री, गांधरा आरडीएस फीडर, काइनोस हॉस्पिटल फीडर, मन्नत इंडिपेंडेंट फीडर, खरावड़ जगमग फीडर, यूपीसी इंडिपेंडेंट, अटायल एपी, इंडस्ट्री नंबर-2 सांपला की सप्लाई बंद रहेगी।
132 केवी सब स्टेशन जसिया में सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक मरम्मत कार्य होने से घिलोड़ कलां, घिलोड़ खुर्द, जसिया, ब्रह्मामणवास, बसंतपुर, धामड़, रिठाल व काहनी में घरेलू कृषि वाटर सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 9 से लेकर दोपहर 1 बजे तक सांपला उपमंडल के मसिरसिंसा, एचप्लाई, रोहद रोड, जेवी स्ट्रिप्स वीएचवी व 11 केवी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10 से 6 बजे तक ओम धर्मकांटा से हिसार भिवानी लिंक रोड, ओल्ड सरिया मील, एके वाली गली व पन्ना लाल की दुकान के आसपास का एरिया बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed