फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be no problem in summer, cool water will be available to drink

Rohtak News: गर्मी में नहीं होगी परेशानी, पीने के लिए मिलेगा ठंडा पानी

Tue, 16 Apr 2024 03:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
There will be no problem in summer, cool water will be available to drink
रेलवे स्टेशन पर ठीक की गईं लाइटें। संवाद
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब पानी की बोतल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्टेशन पर लगे वाटर कूलरों की स्थिति अब सुधर चुकी है। गर्मी की शुरुआत होते ही स्टेशन पर रेलवे विद्युत विभाग ने सभी वाटर कूलर शुरू कर दिए हैं। अब जरूरतमंद यात्रियों के पैसे बच सकेंगें। हर रोज स्टेशन से 46 पैसेंजर ट्रेन गुजरती है। इनमें लगभग दस हजार यात्री हर रोज आते जाते है। अब इन यात्रियों को स्टेशन पर ही ठंडे पानी की सुविधा मिल जाएगी। इसके साथ ही स्टेशन पर सभी पंखे और लाइट भी ठीक करा दी गई है। गर्मी शुरू होते ही स्टेशन पर पंखे भी ठीक करा दिए गए हैं। अब रात में सफर करने वाले यात्रियों को चोरी या किसी भी चीज का भय भी नहीं रहेगा। लाइट खराब होने की वजह से यात्रियों को सामान चाेरी का डर रहता था और महिला यात्रियों को सुरक्षा का भी डर रहता था। पटरी पर गिरने का भी डर रहता था लेकिन अब यह समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन


दिल्ली मंडल के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन सभी पंखे और वाटर कूलर ठीक कराए गए हैं। यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए विभाग पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है ।
विज्ञापन

नीरज, टेक्नीशियन विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed