फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There was chaos due to switching off of LED outside the strong room.

Rohtak News: स्ट्रांग रूम के बाहर लगी एलईडी बंद होने से अफरा-तफरी मची

Tue, 28 May 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
There was chaos due to switching off of LED outside the strong room.
झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज में स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ्टवेयर अपडेट के चलते बाहर लगी एलईडी स्क्रीन कुछ देर के लिए बंद हो गई। इसकी सूचना चारों तरफ फैल गई। चर्चाएं यहां तक पहुंच गई कि स्ट्रांग रूम में कोई घुस गया है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

इसकी सूचना डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तक भी पहुंची। उन्होंने तत्कालीन मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और उसकी जांच करवाई। बाद में सामने आया कि साफ्टवेयर अपडेट के चलते कुछ देर के लिए एलईडी बंद हो गई थी, जो कुछ मिनट बाद चालू हो गई।
विज्ञापन

कॉलेज में मौजूद कांग्रेस के समर्थकों ने भी माना कि साफ्टवेयर के चलते ऐसा हुआ है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं मिली। प्रशासन द्वारा पूरी सख्ती से साथ यहां पर फोर्स तैनात की गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शक्ति सिंह ने जारी प्रेस में बताया कि मतदान के उपरांत राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें बिल्कुल सुरक्षित तरीके से रखी गई हैं और मौके पर 24 घंटे ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहता है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं व इन कैमरों को देखने के लिए बाहर स्क्रीन लगाई गई है जहां से प्रत्याशियों के प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था की गई है व केंद्रीय सशस्त्र बल सुरक्षा में तैनात है। सीसीटीवी कैमरों की पूरी रिकॉर्डिंग की जा रही है व ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को मतगणना के लिए तैयारी की जा रही है। नेहरू कॉलेज में ही मतगणना केंद्र स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed