फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There was a stir when plants of a special species were found in Supwa.

Rohtak News: सुपवा में प्रजाति विशेष के पौधे मिलने पर हड़कंप मचा

Thu, 27 Mar 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 27 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
There was a stir when plants of a special species were found in Supwa.
26सीटीके53-सुपवा परिसर में उगे प्रजाति विशेष के विवादित पौधों का जायजा लेने पहुंचे अ​धिकारी। वि
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) में एक प्रजाति विशेष के पौधे मिलने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पौधों की जांच करवाने के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया है। छात्रों ने इसकी जांच करवाने के लिए कमेटी गठन करने, नारकोटिक्स विभाग से जांच करवाने और तुरत एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की। शिकायत करने वाले विद्यािर्थयों का आरोप है कि ये पाैधे नशे से संबंधित हैं।

विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस, विजुअल आर्ट विभाग के सामने बने पार्क, विश्वविद्यालय की नर्सरी में छात्रों को प्रजाति विशेष के पौधे मिले हैं। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में प्रजाति विशेष के पौधे लगाना किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं हो सकता। यह कार्य विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों के संरक्षण में किया जा रहा है। इससे विश्वविद्यालय की छवि को खराब किया जा रहा है। छात्रों ने अधिकारियों पर प्रजाति विशेष के पौधों की खेती करने का आरोप लगाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन से इस पूरे मामले में जांच कमेटी का गठन करने और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की मांग की गई। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से कमेटी का गठन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed