{"_id":"5de9551b8ebc3e548349ef0f","slug":"there-is-no-longer-any-delay-in-filing-a-claim-report-rohtak-news-rtk5309862173","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#विसरा की जांच रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी पर एफएसएल मधुबन ने पेश की सफाई, कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#विसरा की जांच रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी पर एफएसएल मधुबन ने पेश की सफाई, कहा...
Fri, 06 Dec 2019 02:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विसरा रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी पर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) मधुबन ने अपनी सफाई पेश की है। लैब के अधिकारियों ने डेढ़ वर्ष का डाटा जारी करके दावा किया है कि रिपोर्ट देने में अब उनकी तरफ से कोई देरी नहीं की जा रही है। बता दें कि अमर उजाला की पड़ताल में कई पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि विसरा रिपोर्ट देरी से मिलने के कारण केस की जांच में देरी होती है।
फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) मधुबन के अधिकारियों ने दावा किया है कि मई 2018 से अक्तूबर 2019 तक प्रदेशभर से 3348 विसरा सैंपल लैब में आए। इनमें से 3101 केसों की रिपोर्ट समय रहते संबंधित पुलिस अधिकारियों को दे दी गई। बाकी 247 केसों का भी जल्द निपटारा कर दिया जाएगा। यही नहीं, डेढ़ साल से पहले के पेंडिंग केसों में से 2874 केस निपटाए जा चुके हैं।
रोहतक पुलिस का दावा: लैब के अधिकारियों को कराना पड़ता है याद
रोहतक पुलिस ने सोमवार को दावा किया था कि विसरा सैंपलों की निगरानी के लिए एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। इसमें हर केस की समय-समय पर जानकारी ली जाती है। विसरा रिपोर्ट के लिए एफएसएल अधिकारियों को कई दफा डीओ यानी मेल लिखनी पड़ती है। इसके बावजूद जांच रिपोर्ट देरी से मिलती है।
विज्ञापन
लैब का दावा: अब नहीं होती है कोई देरी
एफएसएल मधुबन के डायरेक्टर आईपीएस श्रीकांत जाधव का कहना है कि पहले विसरा की विधि और केस निपटान की कार्यप्रणाली में जरूर समय लगता था, लेकिन अब इस स्थिति में सुधार आया है। लगातार जीरो लेवल पेंडेंसी अभियान चलाकर केस निपटाए गए हैं। भविष्य में इस प्रक्रिया में और सुधार लाया जाएगा।

मधुबन लैब में 22 जिलों के 247 केस पेंडिंग
जिला--------- पेंडिंग केस
रोहतक--------- 28
गुरुग्राम--------- 47
फरीदाबाद----- 16
सोनीपत-------- 00
कैथल----------- 00
जींद------------- 22
पानीपत--------- 02
कुरुक्षेत्र---------- 04
झज्जर------------53
अंबाला---------- 00
रेवाड़ी----------- 11
भिवानी--------- 24
हिसार---------- 00
करनाल-------- 02
मेवात----------- 06
सिरसा---------- 00
पंचकूला-------- 00
पलवल--------- 18
फतेहाबाद----- 00
यमुनानगर----- 00
महेंद्रगढ़-------- 01
चरखी दादरी--- 13
कुल------------ 247
रोहतक--------- 28
गुरुग्राम--------- 47
फरीदाबाद----- 16
सोनीपत-------- 00
कैथल----------- 00
जींद------------- 22
पानीपत--------- 02
कुरुक्षेत्र---------- 04
झज्जर------------53
अंबाला---------- 00
रेवाड़ी----------- 11
भिवानी--------- 24
हिसार---------- 00
करनाल-------- 02
मेवात----------- 06
सिरसा---------- 00
पंचकूला-------- 00
पलवल--------- 18
फतेहाबाद----- 00
यमुनानगर----- 00
महेंद्रगढ़-------- 01
चरखी दादरी--- 13
कुल------------ 247