फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is an atmosphere of chaos in West Bengal, ED alliance is silent: Gupta

पश्चिमी बंगाल में अराजकता का माहौल, ईडी गठबंधन ने साधी चुप्पी : गुप्ता

Sat, 17 Aug 2024 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
There is an atmosphere of chaos in West Bengal, ED alliance is silent: Gupta
रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी बंगाल में अराजकता का माहौल है। इसके बावजूद इंडिया गठबंधन चुप है। कांग्रेस नेता जवाब दें, क्या अब लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन नहीं हो रहा। गुप्ता शुक्रवार को मानसरोवर पार्क के नजदीक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में एक महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद प्रशासन ने परिजनों को यह पता नहीं लगने दिया गया कि उनकी बेटी के साथ क्या हुआ। कांग्रेस नेता भाजपा पर आरोप लगाकर सवाल खड़े करते है, लेकिन उन राज्यों की घटनाओं को लेकर चुप रहते हैं, जहां इंडिया गठबंधन की सरकार है। उन्होंने कहा कि एक तरह से विपक्ष दोहरे मूल्यों की राजनीति कर रहा है कलकत्ता हाईकोर्ट की ओर से केस को सीबीआई को देने से स्पष्ट हो जाता है कि ममता बनर्जी के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

हरियाणा ने भी हुड्डा के राज में 10 साल तक देखा जंगलराज
गुप्ता ने आरोप लगाया कि देश में जहां भी इंडिया गठबंधन की सरकार है वहां की जनता ने जंगल राज देखा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा ने भी हुड्डा के राज में 10 साल तक जंगलराज देखा है और उसी जंगलराज की झलक अब पश्चिम बंगाल में देखने को मिली है। मणिपुर के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार का काम सवाल पूछना नहीं, बल्कि राज्य में शांति स्थापित करना था। पश्चिमी बंगाल सरकार को महिला डॉक्टर के केस में कड़ी कार्रवाई नहीं की। वह कांग्रेस व ईडी गठबंधन के नेताओं से सवाल करना चाहते हैं कि क्या पश्चिमी बंगाल की बेटी, देश की बेटी नहीं है क्या। इसका जवाब देश की जनता मांग रही है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक व जिला मीडिया प्रभारी सन्नी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed