फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is a battle of words and narrative in politics: Dhankhar

राजनीति में होती है शब्दों और नरेटिव की लड़ाई : धनखड़

Sat, 21 Oct 2023 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
There is a battle of words and narrative in politics: Dhankhar
रोहतक। राजनीति में शब्दों और नरेटिव की लड़ाई होती है। विपक्ष हमारी अच्छी बात को बुरा कैसे कह सकता है। कितनी पार्टियों में इतना दम है कि जो अपने केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव लड़ने को कहे। अन्य विपक्षी पार्टियों के लोग तो अपनी पार्टी के नेताओं को एकजुट कर साथ तक नहीं चल सकते। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि वह चार डिप्टी सीएम बनाने की बात कर रहे हैं। यह निर्णय सीडब्ल्यूसी को लेना है और हुड्डा तो इसके सदस्य भी नहीं हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जो काम दिया जाता है, वह करते हैं। यह भाजपा का सामर्थ्य है, जो अन्य दलों में नहीं है। भाजपा-जजपा गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव के नतीजों पर आधारित होगा। 2014 में पूर्ण बहुमत था तो गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ी, 2019 में पड़ी तो गठबंधन किया। सभी अपनी सीटों पर अपनी तैयारी कर रहे हैं। उचाना भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की सीट है। वह वहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसलिए गठबंधन पर उनका अपना पक्ष है। पंजाब में आप सरकार पर उन्होंने कहा कि दिल्ली को पीने के लिए 1050 क्यूसेक पानी चाहिए, जबकि हरियाणा को 2000 क्यूसेक। यदि नहर के पानी में समस्या आई तो हरियाणा-दिल्ली को पीने के पानी का संकट आ जाएगा। इसके लिए एक अलर्टनेट चैनल का निर्माण होना चाहिए। आप न तो दिल्ली के लोगों के हक में है और न ही हरियाणा के। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पंजाब सरकार को मानना चाहिए। वहीं इजराइल में चल रहे हमलों पर उन्होंने कहा कि वहां के लोग भारत को अपनी दूसरी मदरलैंड मानते हैं। हिंदुस्तान ने हमेशा उनको गले लगाया है। यहां यहूदी हमेशा सुरक्षित रहे हैं। सभी को आतंकवाद का विरोध करना चाहिए। यदि हमास को लड़ना है तो सीधा लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed