{"_id":"6853273316eaba7386009cc0","slug":"there-are-three-buses-in-the-timetableonly-one-bus-is-running-rohtak-news-c-17-roh1020-674426-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: समय सारिणी में तीन...चल रही सिर्फ एक बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: समय सारिणी में तीन...चल रही सिर्फ एक बस
Thu, 19 Jun 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
18सीटीके सागर, यात्री
रोहित राठौर
रोहतक। सरकारी कागजों व दीवारों पर लगी समय सारिणी के अनुसार बस अड्डे से हर 15 मिनट में 3 बसों का संचालन है, जबकि उनमें से सिर्फ एक ही बस यात्रियों को लेकर चल रही है। न ही बस अड्डे के बूथों पर कर्मचारी मिलते हैं, जिससे बसों के संचालन की जानकारी ली जा सके। ऐसे में नया बस अड्डा से करीब 8 हजार यात्रियों को प्रतिदिन सफर कर रहे हैं।
नया बस अड्डा से बसों के संचालन को लेकर बुधवार को यात्रियों की सुविधाओं की पड़ताल की। यहां विभिन्न रूट के लिए बने 18 बूथों में 11 पर यात्री परेशान होते दिखाई दिए। महम, भिवानी, चरखी दादरी, सोनीपत, जींद व बहादुरगढ़ रूट के बूथों पर एक घंटे में तीन निजी बसें चलीं, जबकि रोडवेज की एक या दो बसों का संचालन हुआ।
परिवहन विभाग की समय सारिणी में इन बूथों से प्रत्येक 5 से 10 मिनट में बसें चल रही हैं। यात्रियों को निर्धारित समय के बजाय 15 से 30 मिनट बाद देरी से बसें मिल रही हैं।
विज्ञापन
इनमें मुख्य रूप से निजी बसें अपने समय अनुसार नहीं चल रही हैं। 18 बूथों के टिकट सेंटर पर भी कोई कर्मचारी नहीं मिला। यहां सिर्फ चार सेंटरों पर ही कर्मचारी बैठे नजर आए। निजी बसों के समय पर बस संचालन न होने से रोडवेज व आरटीए अधिकारियों में भी असमंजस देखा जा रहा है। संवाद