फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theft case in Sector-29: Gang seen in CCTV footage, all the thieves were wearing similar clothes.

सेक्टर-29 में चोरी का मामला: सीसीटीवी फुटेज में दिखा गिरोह, एक जैसे कपड़ों में थे सभी चोर

Mon, 03 Jun 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 03 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Theft case in Sector-29: Gang seen in CCTV footage, all the thieves were wearing similar clothes.
02सीटीके09...सेक्टर 29 घर में हुई चोरी के दौरान ​खिड़की के काटे गए लोहे के सरिए। संवाद
रोहतक। अस्थल बोहर के नजदीक सेक्टर-29 स्थित दो मकानों में चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पांच से छह युवक एक जैसी ड्रेस में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने कच्चा पहन रखा है। सिर पर कपड़ा भी बांध रखा है। गिरोह के सदस्यों की उम्र 18 से 20 साल के बीच की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को चोर अस्थल बोहर के नजदीक सेक्टर-29 में एक पूर्व फौजी के मकान में घुसकर 12 लाख के जेवरात व नकदी ले गए थे। ग्रिल काटकर वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्व फौजी के मकान में चोरी करने के बाद पड़ोस के मकान में भी चोरी का प्रयास किया। मकान मालिक परीक्षित नांदल ने शिकायत दी है कि रात करीब 2 बजकर 40 मिनट पर उसे कुछ आवाज सुनाई दी। देखा तो चोर ग्रिल काट रहे थे। उसने शोर मचाया तो चोर अपना सामान लेकर गेट से कूदकर भाग गए। चोरों ने ग्रिल के तीन सरिये काटकर अलग कर दिए थे। दो सरियों को आधा काट दिया था।
विज्ञापन

02सीटीके09...सेक्टर 29 घर में हुई चोरी के दौरान खिड़की के काटे गए लोहे के सरिए। संवाद

02सीटीके09...सेक्टर 29 घर में हुई चोरी के दौरान खिड़की के काटे गए लोहे के सरिए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed