फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theft by breaking the lock of government school

सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 22 Mar 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of government school
रोहतक। बहुअकबरपुर गांव के सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की कीमत का सामान निकाल कर ले गए। स्कूल प्राचार्य ने गांव में ही स्थित पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक प्राचार्य राजबाला मलिक ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह स्कूल पहुंचे तो कला विभाग के कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर से दो गैस सिलेंडर, कांच के गिलास से भरी पेटी, एक पानी की मोटर, पांच पंखे, 15 बल्ब, स्टील का बड़ा पतीला, 50 स्टील के गिलास, एक बड़ा पलटा, एक लाइटर, 2 स्टील बाल्टी व अन्य सामान चोरी मिला। सफाई कर्मचारी ने बताया कि रविवार शाम को वह कमरों की सफाई करके गई थी, उस समय ताले लगे हुए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed