फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The youths of Kansala beat up the private bus conductor first, then robbed

कंसाला के युवकों ने निजी बस कंडक्टर को पहले पीटा, फिर लूटा

Wed, 23 Feb 2022 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
The youths of Kansala beat up the private bus conductor first, then robbed
रोहतक। सोनीपत रोड पर कंसाला गांव के नजदीक कार सवार युवकों ने निजी बस कंडक्टर का रुपयों से भरा बैग छीन लिया। साथ ही सोने की चेन भी ले गए। पुलिस का कहना है कि टिकट न लेने को लेकर विवाद हुआ है। इस संबंध में आईएमटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जींद बाईपास निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी बस पर कंडक्टर है। सोमवार शाम 5 बजकर 10 मिनट पर बस रोहतक से सोनीपत के लिए चली थी। 6 बजे के आसपास जब बस आसन गांव के बस स्टैंड पर पहुंची तो कन्साला गांव के कुछ लड़के कार व बाइक पर सवार होकर आए। उसे नीचे उतारकर मारपीट करना शुरू कर दिया। युवकों ने उसका बैग छीन लिया, जिसमें 22 हजार रुपये की नकदी थी। साथ ही गले से सोने की चेन तोड़ ली। मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी विकास, मोनी उर्फ राहुल, रवि, कन्नू, जेनियन व अजय सहित 10 से 12 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वर्जन
टिकट न लेने पर हुआ झगड़ा, पुलिस जांच में जुटी
बस के अंदर कंसाला के युवक सवार थे। आसन गांव के नजदीक टिकट न लेने पर बस चालक से झगड़ा हो गया। युवकों ने अपने साथियों को फोन कर दिया। मामले में धरपकड़ कर रहे हैं। जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर कैलाश चंद, प्रभारी आईएमटी थाना
उधर, दिल्ली बाईपास पर टीकरी बार्डर जा रही बस के कंडक्टर पर रॉड से हमला
रोहतक। शहर के दिल्ली बाईपास पर नए बस स्टैंड से टीकरी बार्डर पर जा रही निजी बस के कंडक्टर पर दूसरी बस के चालक व परिचालक ने रॉड से हमला कर दिया। छारा गांव निवासी आशीष उर्फ काला ने अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज करवाया है।

पुलिस के मुताबिक आशीष उर्फ काला ने दी शिकायत में बताया कि रोहतक से दिल्ली के टीकरी बार्डर के बीच चलने वाली निजी बस पर वह कंडक्टर के तौर पर कार्यरत है। सोमवार को चालक रिंकू निवासी मांडोठी के साथ नए बस स्टैंड से सवारी लेकर टीकरी बार्डर के लिए रवाना हुआ। जब दिल्ली बाईपास पर पहुंचा तो एक बस पहले से खड़ी थी। बस सवार बहादुरगढ़ निवासी दीपांशु व राजेश ने बस से नीचे उतरते ही उसे गालियां देना शुरू कर दिया। साथ ही दीपांशु ने रॉड से हमला कर दिया। उसके सिर में चोट आई। उसने बचाओ-बचाओ कह कर शोर मचाया। बस के परिचालक व अन्य लोगों ने उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर रवाना हो गए। उसे साथी ने अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed