फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The young man entered the house near Jhajjar octroi with a pistol, threatened the woman

झज्जर चुंगी के नजदीक घर में पिस्तौल लेकर घुसा युवक, महिला को धमकाया

Sun, 10 Jul 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The young man entered the house near Jhajjar octroi with a pistol, threatened the woman
रोहतक। सुनारिया रोड पर बाल्टी फैक्टरी के नजदीक एक युवक साथियों के साथ पिस्तौल लेकर एक मकान में घुसा और महिला से मारपीट की। महिला के पति ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी विक्रम ने दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में सुनारिया रोड पर बाल्टी फैक्टरी के पास किराए के मकान में परिवार सहित रहता है। साथ ही गांव में खेतीबाड़ी का कार्य करता है। 7 जुलाई को गांव में गया हुआ था। घर पर पत्नी व बच्चे थे। रात को एक बजे घर आया, जहां सुबह पत्नी ने बताया कि रात को 11 बजे अनिल अपने दोस्तों के साथ आया था। आरोपी व उसके दो साथी घर में घुसे और उसकी पत्नी को थप्पड़ मारे। अनिल हाथ में पिस्तौल लिए हुए था। एक माह पहले हुए झगड़े के बारे में पूछ रहा था। पुलिस ने जबरन घर में घुसने, धमकी देने, मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed