फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The woolen market in Shauri Market is booming, with 2,000 shops generating daily turnover worth crores.

Rohtak News: शौरी मार्केट में ऊनी कपड़ों का बाजार गरम, 2000 दुकानों में रोजाना होता है करोड़ों का कारोबार

Thu, 13 Nov 2025 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The woolen market in Shauri Market is booming, with 2,000 shops generating daily turnover worth crores.
10...शहर की शौरी मार्केट में एक दुकान से कपड़े की खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक । संवाद
रोहतक। प्रदेश के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में शामिल शौरी मार्केट में इन दिनों सर्दी के कपड़ों की डिमांड बढ़ रही है। करीब 2,000 दुकानों वाली इस मार्केट में रोजाना करोड़ों का कारोबार होने का अनुमान व्यापारियों ने लगाया है। यहां रोहतक ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी थोक में कपड़े के खरीदार आते हैं।
विज्ञापन

मार्केट के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी का कहना है कि यह 71 साल पुरानी मार्केट है। यहां पर महिलाओं के लिए सूट, साड़ी, लहंगा के अलावा पुरुषों के भी बिना सिले कपड़े मिलते हैं। रोजाना पांच हजार से अधिक ग्राहक आते हैं। यहां ज्यादातर होलसेल की दुकानें हैं।
विज्ञापन

सूरत, अहमदाबाद, मुम्बई, भीलवाड़ा व अमृतसर से आता है कपड़ा
कारोबारियों का कहना है कि यहां पर सूरत, अहमदाबाद, मुम्बई, भीलवाड़ा व अमृतसर के उद्योगों से कपड़ा आता है। सर्दी का मौसम और शादियों के सीजन के चलते इस मार्केट में इन दिनों लुधियाना के ऊनी कपड़ों की भी मांग बढ़ रही है। मार्केट में सुबह से ही ग्राहकों का आवागमन शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed