फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The women said - clean the wheat four times, pachai b bajra g c black roti come

महिलाएं बोलीं - चार बर गेहूं साफ करे पाछै बी बाजरे जी सी काली रोटी आवै है

Thu, 19 Aug 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
The women said - clean the wheat four times, pachai b bajra g c black roti come
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पाड़ा मोहल्ले के राशन डीपो पर मुफ़्त राशन योजना के तहत राश?
रोहतक। एक तरफ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए भाजपा नेताओं ने राशन डिपो पर जाकर बुधवार को बड़े-बड़े दावे किए, दूसरी तरफ राशन लेने आए लोगों ने अलग ही हकीकत बयां की।
विज्ञापन

सल्लारा मोहल्ले के राशन डिपो पर गेहूं लेने आईं महिलाएं बोलीं - चार बर गेहूं साफ करे पाछै बी बाजरे जी सी काली रोटी आवै है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत का इंतजार है। सांसद अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि अगर राशन की गुणवत्ता में गड़बड़ी है तो जिम्मेदार अधिकारियों व राशन डिपो संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में दो दिवसीय अन्नपूर्णा उत्सव के दौरान बुधवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के पात्रों को 286 राशन डिपो पर पीले, गुलाबी व खाकी कार्ड धारकों को गेहूं, आटा व चीनी वितरित की गई। इस दौरान सभी राशन डिपो पर वैक्सीन भी लगाई गई। जब हकीकत जानने के लिए अमर उजाला की टीम शहर के कई राशन डिपो पर पहुंची तो लोगों ने राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि राशन डिपो से खराब आटा, गेहूं व चीनी मिल रही है। घरों में काली रोटियां बन रही हैं। कुछ लोग तो डिपो से मिला आटा सस्ते में आटा चक्की पर पशुओं के लिए देकर सही आटा लेकर आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
ये बोले आमजन
अन्न योजना से उन्हें काफी खुशी हुई, लेकिन डिपो से खराब राशन मिलने से निराशा हो रही है। शासन व प्रशासन को राशन की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए।
- बूंदी
.....
राशन डिपो से जो आटा मिलता है, उसमें पांच किलो से अधिक तो गंदगी निकल जाती है। फिर भी मजबूरी में लोगों को खाना पड़ता है।
- कृष्णा
...
पिछले समय से ही पीला कार्ड बना हुआ है, लेकिन बेटे का हरा कार्ड बना दिया गया, जो मजदूरी करता है। इसके बावजूद योजना का उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है।
- मीना
.......
राशन तो खराब मिल ही रहा है, साथ ही समय भी बर्बाद हो रहा है। अच्छा तरीका यही है कि सरकार राशन की जगह खातों में राशि डाल दे, ताकि बाहर से साफ राशन ला सके।
- सुनीता
....
अगर इसी तरह खराब राशन मिलता रहा तो लोग बीमार हो जाएंगे। घरों में बच्चों के स्वास्थ्य पर भी काफी असर पड़ता है।
- सुरेश
.......
वर्जन
आमजन की तरफ से इस तरह की कोई भी शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो राशन को बदलवाया जाता है। डिपो होल्डर को भी इसके लिए सख्त आदेश दे रखे हैं। आज ही इसकी जांच करवाई जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिली तो जिम्मेवार कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- अपार तिवारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
...................
राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी : सांसद
सांसद अरविंद शर्मा बुधवार को गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माता दरवाजा स्थित अन्न उत्सव में पहुंचे। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन का वितरण किया। मेयर मनमोहन गोयल व एडीसी महेंद्रपाल भी साथ रहे। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी की गरीब हितैषी सोच के दृष्टिगत ही लगभग 4.50 लाख लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच किलोग्राम प्रति सदस्य की दर से मुफ्त गेहूं मिल रहा है। राशन की गुणवत्ता को भी सुनिश्चित किया जाएगा।
............
अन्न वितरण में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं : ग्रोवर
वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने बुधवार को अन्न उत्सव के तहत सल्लारा मोहल्ले में राशन वितरित किया। ग्रोवर ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है, हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुंचे। मुफ्त गैस सिलिंडर, 5 लाख रुपये तक आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, सस्ती बिजली, कोरोना वैक्सीन, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। अधिकारियों को हिदायत दी कि अगर अन्न वितरण में गड़बड़ी मिली तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, विपिन गोयल, मंडल अध्यक्ष राजीव भांकर, पार्षद सुरेश किराड़, पार्षद गीता, संजय वर्मा, अमित ढल, रम्मी उप्पल, वीना सिक्का, राजेंद्र प्रसाद, श्री भगवान पार्षद पप्पन गुलिया, राहुल जैन, मनीष, मोनू, जयपाल, सरपंच सुरेश तथा डिपो संचालक अशोक व अन्य भी मौजूद रहे।

4 लाख 35 हजार पात्र लोगों को वितरित किया जा रहा गेहूं
जिले में 295 डिपो धारकों के माध्यम से एएवाई, बीपीएल एवं ओपीएच के एक लाख 7 हजार 816 राशन कार्डों के 4 लाख 35 हजार 234 सदस्यों को प्रति माह 5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य मुफ्त वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed