फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The tenure of the District Bar Association should be made for two years.

दो साल किया जाए जिला बार एसोसिएशन का कार्यकाल

Sun, 06 Mar 2022 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:40 AM IST
विज्ञापन
The tenure of the District Bar Association should be made for two years.
रोहतक। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा शनिवार को जिला बार में पहुंचे, जहां वकीलों ने जिला बार एसोसिएशन का कार्यकाल दो साल करने की मांग की। मिश्रा ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन स्वायत्त संस्था है। खुद इसका निर्णय ले सकती है। वे बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा का कार्यकाल भी दो साल करने की अनुशंसा करेंगे।
विज्ञापन

बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा लगातार छठी बार निर्विरोध चुने गए हैं। शनिवार को वे रोहतक पहुंचे। साथ में कौंसिल के वायस चेयरमैन एस प्रभाकरन व अपूर्व कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। वकीलों को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि उन्होंने अपनी वकालत बिहार के गोपालगंज जिले के जिला न्यायालय से शुरू की थी। आज जिला बार एसोसिएशन रोहतक में आकर पुरानी यादें ताजा हो गई। इस मौके पर बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य वेद प्रकाश शर्मा, अमित वैद, भूपेन्द्र सिंह राठौर, बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन व मौजूदा सदस्य जयबीर यादव, जिला बार एसोसिएशन रोहतक के प्रधान लोकेन्द्र सिंह फौगाट, उपप्रधान रोहित सुहाग, महासचिव दीपक हुड्डा, उप महासचिव तृप्ता शर्मा तथा हरियाणा के विभिन्न बार के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed