फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The temple echoed with the chants of Shri Ram on Ram Navami

Rohtak News: रामनवमी पर श्रीराम के जयघोष से गूंजे मंदिर

Thu, 30 Mar 2023 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The temple echoed with the chants of Shri Ram on Ram Navami
रामनवमी पर श्रीराम के जयघोष से गूंजे मंदिर
विज्ञापन

फोटो सहित 30सीटीके 24
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। चैत्र नवरात्र की नवमी पर भक्तजनों ने मां के नौवें स्वरूप की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि की कामना की। माता के दर्शन के लिए मंदिरों में सुबह से कतार लगी रही। नवरात्र के अंतिम दिन भक्तों ने माता के सजे दरबार में कन्या पूजन व हवन किया। इसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते नजर आए। लोगों ने घरों में कंजक पूजन कर माता से मंगल कामनाएं मांगी। इसके साथ भक्तजनों ने उत्साह से श्रीराम नवमी का पर्व मनाया। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन गायत्री के सानिध्य में वीरवार को चैत्र नवरात्रि के अंत का प्रतीक और हिंदू भक्तों ने अटूट विश्वास एवं भक्ति की भावना से मनाया जाने वाला राम नवमी पर्व भक्तों ने श्रद्धा व उत्साह से मनाया। कार्यक्रम में सुबह हवन के बाद गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी ने मां जगदंबे के स्वरूप में आई कन्याओं के चरण पखारे और तिलक लगाकर उन्हें भोजन कराया। इसके बाद कन्याओं को उपहार के रूप में खिलौने, श्रृंगार का सामान, वस्त्र और मां शेरावाली का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed