फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The target is to make 25,000 women in the district Lakhpati Didi.

Rohtak News: जिले में 25,00 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

Thu, 27 Nov 2025 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The target is to make 25,000 women in the district Lakhpati Didi.
रोहतक। जिला प्रशासन ने जिला में इस साल 2500 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में गत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान लखपति दीदी के तहत 6 हजार लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इस दौरान 6,996 महिलाओं का सशक्तीकरण करते हुए लखपति दीदी बनाया गया। इस साथ ही, जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र विकास कार्यों की गति बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति को बढ़ाएं। मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा कार्य करवाए जाएं और ग्रामीण क्षेत्र में 500 गज तक 20 वर्ष पुराने अवैध मकानों को नियमित करवाने के लिए भी कार्रवाई की जाए। सचिन गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को विकास एवं पंचायत, पंचायती राज एवं जिला परिषद की ओर से करवाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मकानों को सरकार की ओर से निर्धारित राशि जमा करवाकर नियमित किया जा रहा है, जो तालाब, फिरनी व आम रास्ता की जगह पर नहीं बने हुए है।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने कहा कि विभाग की ओर से अब तक मुख्यालयों को 8 केस नियमित करवाने के लिए भेजा गया था जिनमें से पांच मकानों को नियमित किया जा चुका है। 3 को नियमित करने की प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार, सांपला की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शिखा सहरावत ने विकास कार्यों बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed