फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The tanker is empty, the water crisis in Sampla deepens

Rohtak News: टैंकर खाली, सांपला में गहराया जलसंकट

Mon, 12 May 2025 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The tanker is empty, the water crisis in Sampla deepens
11सांपला02-सांपला में टैंकर से पानी भरती महिलाएं। संवाद
सांपला। क्षेत्र में नहरी पानी की कमी की वजह से इलाके के सभी वाटर टैंक खाली हो गए हैं। कस्बे के जलघरों का पानी समाप्त हो गया है। जल्द ही नहरों में पानी नहीं आया तो इलाके में हाहाकार मच जाएगा। पब्लिक हेल्थ व जनता नहरों में पानी आने की आस लगाए हुए है।
विज्ञापन

नहरी विभाग का कहना है कि 12 मई को पानी छोड़ा जाएगा। ऐसे में लोगों को 2-3 दिन नहरी पानी आने का इंतजार करना पड़ेगा। खंड के 22 गांव में करीब 55 वाटर टैंक हैं। सभी टैंक नहरी पानी से भरे जाते हैं। नहर में पानी कम आने की वजह से ये टैंक खाली हैं। पिछले महीने भी टैंक नहीं भर पाए थे। इस वजह से इलाके में पानी का संकट गहराया हुआ है।
विज्ञापन

लोगों की प्यास बुझाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेल से सप्लाई दे रहा है। ट्यूबवेल से गांव में पूरी सप्लाई नहीं हो पाती है। हाल में लोग खेतों में लगे हैंडपंप व कुआं, ट्यूबवेल से पानी भरकर ला रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग टैंकर से पानी खरीदने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार का कहना है कि नहरों में पूरा पानी नहीं आता है। गर्मी में पानी की मांग भी बढ़ जाती है। इस कारण हालात बिगड़े हुए हैं। हाल में अटायल, पाकस्मा, मोर खेड़ी, नयाबास सहित कई गांव के ग्रामीण खेतों से पानी भरकर ला रहे हैं।

सभी जलघरों में पानी खत्म हो चुका है। ट्यूबवेल से सप्लाई दी जा रही है। 12 मई को नहरों में पानी आने पर टैंक भरे जाएंगे। ऐसे में पानी व्यर्थ न बहाएं।
-अनिल कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed