फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The supervisor who came to take feedback praised Hooda, the former minister said - I will complain to Sonia

Haryana: फीडबैक लेने आए पर्यवेक्षक ने हुड्डा की तारीफ की, पूर्व मंत्री बोले- सोनिया व राहुल से शिकायत करूंगा

Thu, 07 Sep 2023 01:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Sep 2023 01:57 AM IST
सार

पर्यवेक्षक दीपक पाठक ने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की तरफ से उनको रोहतक भेजा गया है। उनकी कार्यकर्ताओं व नेताओं से बातचीत हुई। खुद भी रोहतक के अलग-अलग क्षेत्र में गए हैं। उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे 10 सितंबर को चंडीगढ़ में प्रदेश प्रभारी को सौपेंगे।

विज्ञापन
The supervisor who came to take feedback praised Hooda, the former minister said - I will complain to Sonia
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा में कांग्रेस में फिर गुटबाजी उजागर हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर फीडबैक लेने आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक दीपक पाठक ने खुले मन से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके राज्यसभा सदस्य पुत्र दीपेंद्र हुड्डा की तारीफ की। इसका भजनलाल सरकार में गृहमंत्री रहे सुभाष बतरा ने कड़ा विरोध किया है। बतरा का कहना है कि पार्टी की केंद्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पर्यवेक्षक की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से जिलास्तर पर संगठन तैयार करने के लिए प्रदेश में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। रोहतक व झज्जर की जिम्मेदारी पर्यवेक्षक दीपक पाठक को सौंपी गई है। पाठक मंगलवार को पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के साथ रोहतक पहुंचे और पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन


हालांकि कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा के साथ ज्यादातर हुड्डा समर्थक थे। मीडिया के सामने पर्यवेक्षक दीपक पाठक ने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की तरफ से उनको रोहतक भेजा गया है। उनकी कार्यकर्ताओं व नेताओं से बातचीत हुई। खुद भी रोहतक के अलग-अलग क्षेत्र में गए हैं। उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे 10 सितंबर को चंडीगढ़ में प्रदेश प्रभारी को सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
पर्यवेक्षक ने कहा- रिपोर्ट गोपनीय, दूसरी तरफ हुड्डा की तारीफ के पुल बांधे
मीडिया के सामने पर्यवेक्षक दीपक पाठक से जब पूछा गया कि कार्यकर्ताओं ने क्या फीठबैक दिया तो उन्होंने रिपोर्ट गोपनीय बताकर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा की तरीफ करते नजर आए। बोले, हुड्डा के नेतृत्व में रोहतक व झज्जर में काफी विकास हुआ है जबकि भाजपा टूटी सड़कें तक नहीं बनवा सकी है। लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं। केंद्र में जहां राहुल गांधी तो प्रदेश में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। जब उनसे पूछा गया कि कार्यकर्ताओं ने क्या फीडबैक दिया तो उन्होंने कहा कि उनकी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, युवा, महिला व पूर्व पार्टी नेताओं से बात हुई है। रिपोर्ट गोपनीय है, जिसे प्रदेश प्रभारी को ही सौंपा जाएगा।


पहले से लिखी स्क्रिप्ट पढ़ गए पाठक : बतरा
प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि पर्यवेक्षक दीपक पाठक पहले से लिखी स्क्रिप्ट पढ़कर गए हैं। उनका काम कार्यकर्ताओं से लेकर पुराने कांग्रेसियों से बात करनी थी, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं की। केवल पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा व उनके पुत्र की तरीफ करते नजर आए। ऐसे में कैसे संभव है कि वे निष्पक्ष रिपोर्ट बनाकर देंगे। वे सोनिया गांधी, राहुल गांधी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलकर पर्यवेक्षक के रवैये से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed