फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The student said - the college administration is not opening the hostel nor returning the fees

छात्र बोले-हॉस्टल खोल रहा न फीस लौटा रहा कॉलेज प्रशासन

Tue, 06 Jul 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The student said - the college administration is not opening the hostel nor returning the fees
पंडित नेकी राम शर्मा कॉलेज के विद्यार्थियों ने हॉस्टल की बकाया फीस लौटाने की मांग की है। छात्र एकता मंच ने इस संबंध में प्राचार्य पूनम मलिक को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा है कि बीस जुलाई से परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन न तो हॉस्टल खोल रहा है और न ही छात्रों की फीस लौटा रहा है। छात्रों से सात माह की फीस तक एडवांस ले ली गई थी। मंच ने विद्यार्थियों के पक्ष में फैसला न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

छात्र एकता मंच की राज्य सचिव मनीषा आजाद ने बताया कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं फरवरी 2020 में हॉस्टल में रूम दिए गए थे। इस दौरान प्रबंधन ने हर विद्यार्थी से सात माह की फीस 15,460 रुपये ली थी, जिसकी अवधि 17 सितंबर 2021 तक है। कोरोना के चलते विद्यार्थी कुछ समय ही हॉस्टल में रह पाए थे। इसके बाद सरकारी आदेशों के अनुसार कॉलेज प्रबंधन ने 16 अप्रैल 2020 को पूरे हॉस्टल खाली करवा लिए। अब तक न तो हॉस्टल खोले गए हैं, न ही विद्यार्थियों की बकाया फीस लौटाई गई है। 20 जुलाई से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। दूर-दराज रहने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजाना कॉलेज आना-जाना मुश्किल है। बहुत से विद्यार्थियों के घरों में पढ़ाई का माहौल नहीं है। लेकिन कॉलेज प्रशासन हॉस्टल नहीं खोल रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्राचार्य ने आश्वासन दिया है कि इस संबंध में वह हॉस्टल कमेटी से बात करेंगी। ज्ञापन सौंपने से पहले विद्यार्थियों ने कॉलेज में जनसंपर्क अभियान चलाया। अमनप्रीत ने कहा कि अगर जल्द ही कॉलेज ने विद्यार्थियों के पक्ष में फैसला न लिया तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रिया, अमित कुमार, काजल, पूजा, प्रिया, राहुल, अर्चना, आंचल, सिमरन, नरेश भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed