फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The strike of the factions ended, wheat procurement figure reached 6178 MT

आढ़तियों की हड़ताल खत्म, 6178 मीट्रिक टन पहुंचा गेहूं खरीद का आंकड़ा

Fri, 24 Apr 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The strike of the factions ended, wheat procurement figure reached 6178 MT
वीरवार को नई अनाज मंडी में गेहू की आढ़तियों ने की खरीद। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
गेहूं खरीद का बायकाट कर रहे आढ़ती आखिर बिना बात के ही मान गए। उनकी सबसे प्रमुख मांग मैनुअल खरीद सरकार ने पूरी नहीं की, लेकिन आढ़तियों ने वीरवार को हड़ताल वापस ले ली। इसके साथ ही जिले की दस में से नौ मंडियों में खरीद का काम सुचारु ढंग से चल पड़ा और जिले में गेहूं खरीद का आंकड़ा 6178 मीट्रिक टन पर पहुंच गया। शुक्रवार से खरीद में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

आढ़तियों ने पहले 15 अप्रैल से शुरू हुई सरसों की खरीद का बायकाट किया। फिर कहा कि वे किसानों के लिए सरसों की खरीद करेंगे। लेकिन अगर इस दौरान उनकी मांग न मानी गई तो गेहूं खरीद शुरू होने पर हड़ताल की जाएगी। वहीं 20 अप्रैल को गेहूं खरीद का बायकाट कर दिया गया। आढ़तियों और सरकार के बीच मैनुअल खरीद को लेकर पेंच फंस गया, कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं था। बुधवार रात को आढ़तियों और सरकार के बीच हुई बैठक में विवाद सुलझ गया। वीरवार सुबह उन्होंने खरीद शुरू करने का एलान कर दिया। सरकार ने आढ़तियों की मैनुअल खरीद की मांग तो नहीं स्वीकार की। लेकिन अदायगी उनके माध्यम से करने की बात मान ली। आढ़ती एसोसिएशन ने कहा कि वे सरकार के फैसले से खुश नहीं हैं। लेकिन इस समय किसानों का हित सर्वोपरि है, उसे देखते हुए हड़ताल शुरू कर रहे हैं। हड़ताल खत्म होने के साथ हसनगढ़ छोड़कर जिले की चारों प्रमुख मंडियों और पांच खरीद केंद्रों में खरीद शुरू हो गई। दो दिन से खरीद के लिए जद्दोजहद कर रही सबसे बड़ी रोहतक अनाज मंडी की खरीद 478 मीट्रिक टन पर पहुंच गई। यहां चालीस गेट पास जारी किए गए। खरीद में वीरवार को भी 1870 मीट्रिक टन के साथ सांपला सबसे आगे रहा। इसके बाद महम मंडी में 1137 एमटी गेहूं की खरीद की गई। किलोई, लाखनमाजरा, मदीना जैसे खरीद केंद्र भी रोहतक से आगे रहे।
विज्ञापन

बड़ी मंडियों में 200, छोटी में 50 किसान आएंगे
आढ़तियों की हड़ताल के बाद मार्केट कमेटी ने भी नए सिरे से व्यवस्था बना ली है। शुक्रवार से रोहतक, सांपला, महम और कलानौर की बड़ी मंडियों में सुबह-शाम 100-100 किसानों को बुलाया जाएगा। वहीं, बाकी छह छोटे खरीद केंद्रों में सुबह-शाम 25-25 किसान फिलहाल बुलाए जाएंगे। आढ़तियों द्वारा दी गई लिस्ट के आधार पर ही किसानों को फोन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
सरकार ने हमारी सबसे प्रमुख मांग मैनुअल ढंग से खरीद नहीं मानी, जोकि बेहद निराशाजनक है। लेकिन इस समय किसानों का हित सबसे ऊपर है। उसे देखते हुई ही हड़ताल खत्म कर खरीद शुरू की गई है।
डिंपल बधवार, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन, रोहतक।
23 अप्रैल को मंडियों में खरीद
मंडी -------- खरीद
काहनौर - 239 एमटी
कलानौर - 271 एमटी
किलोई - 724 एमटी
लाखनमाजरा - 634 एमटी
मदीना - 603 एमटी
महम - 1137 एमटी
रोहतक - 478 एमटी
सांपला - 1870 एमटी
सांघी - 222 एमटी
हसनगढ़ - नहीं हुई खरीद
कुल - 6178 मीट्रिक टन
अब तक हुई कुल खरीद
फूड सप्लाई विभाग - 285 एमटी
हैफेड ----- 3396 एमटी
हरियाणा वेयर हाउस - 5506 एमटी
चार दिनों में कुल खरीद - 9187 एमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed