फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The situation changed in BJP state office within an hour, silence changed into happiness

Rohtak News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक घंटे में पलटी बाजी, खुशी में बदला सन्नाटा

Wed, 09 Oct 2024 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
The situation changed in BJP state office within an hour, silence changed into happiness
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे तक सन्नाटा पसरा था, लेकिन जैसे-जैसे रुझान बढ़ते गए भाजपा नेताओं के चेहरों पर रौनक बढ़ती गई। प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा जहां सुबह अकेले चुनाव परिणाम देख रहे थे, दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में भीड़ लग गई। दो बजे न केवल आतिशबाजी हुई, बल्कि लड्डू भी बांटे गए।
पांच अक्तूबर को मतदान के बाद आए एग्जिट पोल से प्रदेश भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा था। हर कोई कांग्रेस के सत्ता में आने की उम्मीद जता रहा था। मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। नौ बजे रुझान आने लगे। 10 बजे तक भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही थी। करीब 11 बजे अमर उजाला की टीम भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंची। कार्यालय के नीचे चंद गाड़ियां खड़ी थीं। कुछ भाजपा कार्यकर्ता ग्राउंड फ्लोर पर मोबाइल से परिणाम देख रहे थे, जबकि प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा कार्यालय की दूसरी मंजिल पर बैठकर परिणाम देख रहे थे। अमर उजाला की टीम कार्यालय पहुंची और प्रदेश संगठनमंत्री से बात की। बातचीत का सिलसिला चल ही रहा था कि देखते ही देखते नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती गई। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, चुनाव प्रबंधक समिति के संयोजक व पूर्व सांसद संजय भाटिया भी पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका बेहद उत्साहित नजर आए। 12 बजे तक कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। दो बजे प्रदेश कार्यालय में न केवल आतिशबाजी हुई, बल्कि लड्डू भी बांटे गए।
विज्ञापन

मनोहर के समय कार्यकर्ता थे नाराज, नायब ने भरा जोश: शर्मा
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समय कार्यकर्ता नाराज लग रहे थे। कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने के लिए बूथ स्तर पर योजना बनाई गई। लंबी बैठकों का दौर चला। नायब सैनी के आने का काफी फर्क पड़ा। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने दिए थे लड्डूओं के ऑर्डर, हम ले जाए...
कार्यालय में कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह चरम पर रहा। एक कार्यकर्ता ने कहा कि एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डूओं के ऑर्डर दे दिए थे, वे लड्डू हम लेकर आए हैं। कार्यकर्ताओं ने पहले संगठन मंत्री व दूसरे नेताओं का मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इसके बाद नीचे आकर जश्न मनाया।

पूर्व मेयर बोले- कलानौर हलके के गौकर्ण मंडल में भाजपा जीती
करीब दो बजे पूर्व मेयर मनमोहन गोयल कार्यालय पहुंचे। जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने उनको बधाई दी। उस समय रोहतक में भाजपा रोहतक शहर में आगे व कलानौर में 10 राउंड के बाद पीछे हो गई थी। पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने कहा, मैंने गौकर्ण मंडल में जीत का भरोसा दिया था, जहां से भाजपा प्रत्याशी 6 हजार वोट से आगे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed