फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The sanitation workers protested and burnt effigies of the government and the DMC.

Rohtak News: सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार और डीएमसी का पुतला फूंका

Wed, 06 May 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The sanitation workers protested and burnt effigies of the government and the DMC.
05jjrp07- आंबेडकर चौक पर पुतला फूंकते सफाई कर्मचारी। संवाद
झज्जर। झज्जर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित हुए और यहां से प्रदर्शन करते हुए आंबेडकर चौक पर हरियाणा सरकार व झज्जर जिला नगर आयुक्त का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले शनिवार से लगातार हड़ताल पर बैठे हैं और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के इकाई प्रधान शिवम ने बताया कि उनकी मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की है।
विज्ञापन

शिवम के अनुसार गत शनिवार को कुछ महिला सफाई कर्मचारी गर्मी के कारण नगर परिषद कार्यालय में बैठकर खाना खा रही थीं, तभी जिला नगर आयुक्त वहां पहुंचे और अधिकारियों को उन्हें बाहर निकालने के निर्देश दिए। कर्मचारियों के अनुसार पंखे तक बंद करवा दिए गए जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के विरोध में कर्मचारियों ने आज पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक संबंधित अधिकारी अपने शब्द वापस नहीं लेते तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रशासन के धारा 163 लागू कर धरना समाप्त कराने की कोशिशों पर भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed