फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The portal was delayed by two hours on the first day, and only one registry was done in the Meham tehsil.

Rohtak News: पहले दिन दो घंटे देरी से चला पोर्टल, महम तहसील में हुई महज एक रजिस्ट्री

Tue, 04 Nov 2025 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The portal was delayed by two hours on the first day, and only one registry was done in the Meham tehsil.
20...तहसील में प्रॉपर्टी की पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए आवेदकों का इंतजार करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सरकारी घोषणा के अनुसार प्रॉपर्टी की पेपरलेस रजिस्ट्री सोमवार को शुरू तो हो गई है लेकिन जिले में पहले ही दिन पोर्टल में उलझी नजर आई। आंकड़ों के अनुसार, प्रॉपर्टी की पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए जिले में 10 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इसमें से पहले दिन केवल एक पेपरलेस रजिस्ट्री महम तहसील में हुई।
सोमवार को पेपरलेस रजिस्ट्री के पहले दिन सुबह पोर्टल दो घंटे देरी से शुरू हुआ। सुबह 10 बजे शुरू होने वाला पोर्टल करीब 12 बजे चला। रोहतक, कलानौर व सांपला तहसील में ऑनलाइन आवेदन आने की जानकारी नहीं है। महम तहसील में एक ही आवेदन आया। तहसील कार्यालय में देर शाम कर्मचारियों ने इसे प्राप्त किया। अब इन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद संबंधित अधिकारी अपनी स्वीकृति देंगे। रोहतक तहसील में रोजाना 50 से अधिक लोग अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए आते रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए संबंधित कर्मचारी केबिन में बैठे आवेदनों का इंतजार करते रहे। अब बाकी आवेदकों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। यह जांच पूरी होने के बाद रजिस्ट्री तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed