फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The partner abandoned the patient at D Park and fled.

Rohtak News: डी पार्क पर मरीज को लावारिस छोड़कर भागा साथी

Fri, 12 Dec 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The partner abandoned the patient at D Park and fled.
रोहतक। शहर के डी पार्क के पास वीरवार शाम को एक युवक स्ट्रेचर पर मरीज को लावारिस छोड़कर फरार हो गया। व्यापारियों ने पुलिस के अलावा डायल 112 पर कॉल की। 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हरिओम सेवा दल की टीम को बुलाकर मरीज को वापस पीजीआई ले जाया गया।
विज्ञापन

दुकानदार सुशील व अशोक कुमार ने बताया कि करीब साढ़े पांच बजे एक युवक पीजीआई की तरफ से स्ट्रेचर पर मरीज को लेकर आया और डी पार्क के पास लगी रेहड़ियों के सामने छोड़कर भाग गया। मरीज ने पूछने पर बताया कि वह रुड़की निवासी नाहनू है। गिरने से उनके दोनों पैरों में चोट आई है।
विज्ञापन

प्लास्टर करवाकर अपने साथी के साथ स्ट्रेचर पर ही गांव जाने वाले वाहन तक आ रहा था लेकिन उसका साथी यहीं छोड़कर भाग गया। व्यापारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही मॉडल टाउन पुलिस चौकी में जाकर अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने कहा कि वह अभी अकेला है। इसी बीच राइडर नंबर 26 आ गई। पूछताछ करके वे भी चले गए। बोले डायल 112 आ जाएगी। सिविल थाना प्रभारी तक मामला पहुंचा तो वहां से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पीजीआई से हरिओम सेवा दल की टीम को बुलाकर मरीज को उनके हवाले कर दिया।

वार्ड 12 में दाखिल था मरीज
पीजीआई से वीरवार को डी पार्क पहुंचा मरीज वार्ड 12 में एडमिट था। हरिओम सेवा दल सदस्य जगदीश ने बताया कि मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए वार्ड से लाया गया था। जिस नर्स की ड्यूटी थी वह ग्लब्स के लिए दूर हुई तो मरीज को कोई जानकार मिल गया। मरीज ने जानकार को डी पार्क छोड़ने के लिए कहा। पहले उसको पीजीआई में ढूंढ़ा गया फिर जानकारी मिली कि वह डी पार्क पहुंचा हुआ है। सेवा दल वहां पहुंचा और उसको वापस वार्ड तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed