फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The participants rocked the stage

मंच पर प्रतिभागियों ने मचाया धमाल

Sat, 26 Mar 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The participants rocked the stage
राजस्‍थानी समूह नृत्य प्रस्तुत करती एनआरएस कालेज की छात्राएं। अमर उजाला
रोहतक। कोरोना के कारण दो साल बाद एमडीयू में शुक्रवार को तीन दिवसीय 40वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का धमाकेदार आगाज हुआ। टीमों के देरी से पहुंचने के चलते दोपहर करीब 12 बजे बाद शुरू हुए यूनीफेस्ट में प्रतिभागियों ने धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ करने मंच पर पहुंचे कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का दर्शकों ने पहली बार मोबाइल टॉर्च ऑन कर नए तकनीकी अंदाज में स्वागत किया। इसे सभी ने सराहा।
विज्ञापन

यूनीफेस्ट के पहले दिन टैगोर सभागार दर्शकों की तालियों व सीटियों से गूंज उठा। यहां समूह नृत्य, समूह गीत, मिमिक्री व सिंग फॉर पेरेंट्स व माइम की प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सामूहिक नृत्य की पहली ही प्रस्तुति मेरा 80 कली का लहंगा घूम रहया री मेरा.. पर श्रोता झूम उठे। पंजाबी गीत, मैं ता पनी भरण न चलियां.. पर नृत्य प्रस्तुति को खूब सराहा गया। मंच पर एक के बाद एक प्रस्तुतियों का आयोजन दर्शकों में जोश भरने वाला साबित हुआ। यही नहीं, टैगोर सभागार के बाहर ढोल की थाप पर युवा जमकर थिरके। देर शाम तक कैंपस में कार्यक्रम जारी रहा। इसके चलते यहां चहल-पहल बनी रही। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी ने किया। संगीत विभाग के प्राध्यापक डॉ. सौरभ वर्मा ने सुनो गौर से दुनिया वालों गीत सुनाकर राष्ट्र प्रेम की सुरीली तान छेड़ी। इसके अलावा राधाकृष्णन सभागार में शास्त्रीय नृत्य, स्वराज सदन में कविता पाठ व संस्कृत संभाषण प्रतियोगिता, टैगोर सभागार की गैलेेंट्री गैलरी में आन द स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग व कार्टूनिंग स्पर्धा हुई। इस मौके पर प्रो. संतोष नांदल, प्रो. रणबीर गुलिया, प्रो. विनिता हुड्डा, डॉ. संदीप मलिक, सुनित मुखर्जी, प्रो. दिव्या मल्हान, डॉ. प्रताप राठी, पंकज नैन समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज ये होंगे कार्यक्रम
यूनीफेस्ट में 26 मार्च को स्टेज एक पर हरियाणवी स्किट, हरियाणवी कविता, लोकगीत, सोलो डांस, स्टेज दो पर वनएक्टप्ले, स्टेज तीन पर वेस्टर्न वोकल सोलो, स्टेज चार पर पंजाबी व हिंदी कविता, वेस्टर्न ग्रुप सोंग, स्टेज पांच पर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कोलाज, शाम को पोस्टर मेकिंग, स्टेज छह पर हिंदी व अंग्रेजी में वाद-विवाद स्पर्धा आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू बनेगा विलेज हैरिटेज
एमडीयू के एलुमनाई ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा की धूम बॉलीवुड तक मनवाई है। नाटक, फिल्म, संगीत, मनोरंजन के क्षेत्र में प्रतिभाशाली एलुमनाई ने उपलब्धियां हासिल की है। युवाओं से अपने जोश-जज्बे-जुनून व ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने देश दुनिया में विवि का परचम लहराया है। आने वाला समय एंटरमेंट व टूल एंड ट्रेवल्स इंडस्ट्री का होगा। यहां युवा अपना बेहतर भविष्य बना सकता है। हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण के लिए विवि परिसर में विजले हैरिटेज की स्थापना की जाएगी। हमारी सांस्कृतिक-साहित्यिक प्रतिभा का डंका देश-विदेश में बजे इसके लिए विश्वविद्यालय समग्र योजना के साथ कार्य करेगा।

प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, एमडीयू।
साउंड सिस्टम ने किया परेशान, देरी से पहुंची टीमें
यूनिफेस्ट में शुक्रवार को तकनीकी खामी ने खासा परेशान किया। प्रतिभागी टीम ही नहीं, आयोजक भी व्यवस्था दुरुस्त बनाने में व्यस्त रहे। पंजाबी सामूहिक नृत्य के दौरान साउंड सिस्टम अचानक बंद हो गया। इसके बावजूद प्रतिभागी अपने मुंह से गीत गुनगुनाते हुए थिरकते रहे। बाद में सिस्टम को दुरुस्त कराने की व्यवस्था की गई। पहले दिन समारोह में शामिल होने वाली टीमों में से कुछ नहीं पहुंच पाई। कुछ टीमें देरी से पहुंची। इस कारण कार्यक्रम भी सुबह के बजाय दोपहर 12 बजे शुरू हो पाया।

मुख्य अतिथी का मोबाइल टार्च जलाकर स्वागत करते छात्र छात्राएं। अमर उजाला

मुख्य अतिथी का मोबाइल टार्च जलाकर स्वागत करते छात्र छात्राएं। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed