{"_id":"61771b88ee0b1253dc48ca95","slug":"the-one-who-gave-shelter-to-those-who-snatched-the-car-came-under-control-rohtak-news-rtk628103116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी छीनने वालों को पनाह देने वाला आया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी छीनने वालों को पनाह देने वाला आया काबू
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर स्कपॉर्पियो गाड़ी छीनने के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर दिनदहाड़े स्कॉर्पियो गाड़ी छीनने के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। जीपीएस सिस्टम के चलते पुलिस गाड़ी का पीछा करते हुए भंभेवा-करौंथा पहुंची, जहां लुटेरे गाड़ी छोड़कर खेतों की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया था, जबकि एक नाबालिग सहित दो को सोमवार को हिरासत में लिया गया। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया, जबकि सोनीपत के गांव बड़वासनी निवासी प्रदीप उर्फ दीनू व करौंथा निवासी सन्नी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। सन्नी पर आरोप है कि उसने गाड़ी छोड़कर भाग रहे एक आरोपी को पनाह दी थी।
आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चरखी दादरी जिले के गांव मकड़ाना निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ऋषिकेश (उत्तराखंड) में टूरिस्ट कैंप लगाने का काम करता है। रविवार को गाड़ी लेकर गांव आ रहा था। रास्ते में दिल्ली रोड पर कारोर बाईपास के पास एक होटल के बाहर गाड़ी खड़ी कर दी और ढाबे पर चाय पीने लगा। वापस जब गाड़ी के पास आया तो तीन-चार युवक आए और उस पर पिस्तौल तान दी। सोमबीर को धक्का देकर गाड़ी लेकर फरार हो गए।
.......
भंभेवा रोड पर फंसता देख गाड़ी छोड़ भागे
वारदात की सूचना पाकर पुलिस हरकत में आ गई। गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम से पुलिस को गाड़ी की लोकेशन मिलती गई। तत्काल झज्जर पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। इसी बीच गाड़ी छीनकर भाग रहे युवकों को भनक लग गई कि वे पकड़ में आ सकते हैं, क्योंकि पुलिस की गाड़ियां उनकी तरफ पहुंच रही हैं। वे सड़क किनारे गाड़ी छोड़कर खेतों में भाग निकले। आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप की टीम ने खेतों में ही सर्च अभियान चलाकर एक युवक सोनीपत जिले के बड़वासनी निवासी प्रदीप उर्फ दीनू को दबोच लिया। पूछताछ के बाद एक नाबालिग युवक को काबू किया गया। युवक ने बताया कि करौंथा गांव के सन्नी ने उनको छिपने में सहायता की थी। पुलिस ने सन्नी को भी वारदात की साजिश में शामिल होने व आरोपी की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।