फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The new Vice Chancellor honored Dr. Anita Saxena Kokia

Rohtak News: नए कुलपति ने डॉ. अनीता सक्सेना कोकिया सम्मानित

Wed, 27 Nov 2024 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
The new Vice Chancellor honored Dr. Anita Saxena Kokia
27सीटीके10...पडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विद्यालय की कुलपति डॉ अनीता सक्सेना की विदा
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विद्यालय की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना को बुधवार को स्वर्ण जयंती सभागार में विदाई पार्टी दी गई। नए कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. अनीता सक्सेना ने कहा कि कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल का काफी सहयोग मिला। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि संस्थान के हित में सकारात्मक भाव रखते हुए कार्य करें और विश्वविद्यालय को ऊंचाइयों के शिखर तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि नए कुलपति कार्यभार संभालने में खरे उतरेंगे।
विज्ञापन

पूर्व कुलसचिव डॉ. एच के अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर अनीता सक्सेना के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने काफी तरक्की की है। डॉक्टर सक्सेना का पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी में बहुत ज्यादा अनुभव है जिसके चलते प्रदेश के लोगों को बहुत फायदा मिला है। उन्हें उम्मीद है कि आगे भी डॉक्टर सक्सेना का मार्गदर्शन संस्थान को मिलता रहेगा। नवनियुक्त निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि उन्होंने हमेशा डॉक्टर अनीता के चेहरे पर मुस्कान देखी है। जो कि प्रेरणादायक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में लेक्चर थियेटर वन में हरियाणा स्टेट टीचर मेडिकल एसोसिएशन की ओर से कुलपति सक्सेना को विदाई पार्टी दी गई। मंच का संचालन डॉक्टर सुधीर अत्री ने किया।



इन्होंने भी विचार रख जताया आभार
-डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉक्टर ध्रुव चौधरी
-प्राचार्य डॉक्टर संजय तिवारी
- चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल
-आईएमएच के निदेशक कम सीईओ डॉ. राजीव गुप्ता
-डीन छात्र कल्याण डॉक्टर एमजी वशिष्ठ
-डॉ. वरुण अरोड़ा

यह रहे मौके पर मौजूद
इस मौके पर ज्वाइंट संयुक्त निदेशक मोनिका, परीक्षा नियंत्रक अमरीश भगोल, डॉ. शमशेर सिंह लोहचब, डॉ विवेक मलिक, डॉ राकेश मित्तल, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा, कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस राजेश, लाॅ अफसर वरुण शर्मा, सेक्रेटरी टू वीसी संजीव कुमार, संपदा अधिकारी दुष्यंत, एओ पंकज सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed