फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Municipal Corporation team issued fines totaling 10200 to 19 people

Rohtak News: नगर निगम टीम ने 19 लोगों के 10,200 रुपये के चालान किए

Wed, 29 Apr 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation team issued fines totaling 10200 to 19 people
रोहतक। नगर निगम की सफाई शाखा की टीम ने 19 लोगों के 10,200 रुपये के चालान किए। 4 चालान 800 रुपये के गंदगी फैलाने वालों व 4 चालान 3500 रुपये के सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले के किए गए। वहीं गांधी कैंप मार्केट में 10 चालान 4400 रुपये के गंदगी फैलाने व 1 चालान 1500 रुपये का सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर किया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी की ओर से सफाई शाखा में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मंगलवार को बैठक की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए व गंदगी फैलाने वालों के चालान निरंतर किए जाए।
विज्ञापन

वहीं, निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बल्क वेस्ट जनरेटर्स की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम के साथ अनुबंध किया जा रहा है। अभी तक 27 बल्क वेस्ट जनरेटर्स की ओर से निगम के साथ अनुबंध किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि निगम की ओर से अवलोकन करने उपरांत ही बल्क वेस्ट जनरेटर जैसे होटल, अस्पताल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, स्कूल, काॅलेज, बड़े संस्थान की सूचित तैयार की गई है। रोजाना अलग-अलग के साथ बैठक आयोजित कर उन द्वारा कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था बारे समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed