{"_id":"68fa96c4884872935b07c310","slug":"the-mdu-campus-will-be-filled-with-the-fragrance-of-chrysanthemums-rohtak-news-c-17-roh1020-749309-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गुलदाउदी से महकेगा एमडीयू परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गुलदाउदी से महकेगा एमडीयू परिसर
Fri, 24 Oct 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
02 एमडीयू में लगे फूल। स्रोत:एमडीयू
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) इस सर्दी एक नई रंगीन छटा में नजर आने वाला है। विश्वविद्यालय परिसर में गुलदाउदी और अन्य मौसमी फूलों की खुशबू घुलने को तैयार है। एमडीयू की दयानंद वाटिका में तैयार किए गए हजारों फूलों के पौधे अब परिसर की सुंदरता को नया जीवन देने जा रहे हैं। रोहतक के तीन प्रमुख उद्यमियों ने विश्वविद्यालय की सुंदरता के लिए सहयोग किया।
उद्यमी राजेंद्र बंसल ने मातु राम यज्ञशाला से गेट नंबर-1 तक सेंट्रल विस्टा पर विभिन्न रंगों के फूलों की पौध दान करने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने फूलों की पौध की दो गाड़ियां वीरवार को दयानंद वाटिका में भिजवाईं। उद्यमी अंकुर बतरा गेट नंबर-2 से गर्ल्स हॉस्टल कॉम्प्लेक्स तक के मार्ग को रंगीन फूलों से सजाने का पूरा खर्च वहन करेंगे। उद्यमी राजेश जैन खेल परिसर में बन रहे नए गेट से लेकर खेल मैदान तक की सड़क के दोनों ओर हरियाली और फूलों की पौध लगाने में योगदान देंगे।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति और शिक्षा का संबंध गहरा है। जब परिसर हरा-भरा और सुंदर होता है, तो यह विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सोच को भी समृद्ध करता है।
विज्ञापन
एमडीयू को 2018 में स्वच्छता रैंकिंग में देशभर में मिला था प्रथम स्थान
विश्वविद्यालय का हॉर्टिकल्चर विभाग की जिम्मेदारी इस वर्ष प्रो. दीपक कौशिक संभाल रहे हैं। एमडीयू को वर्ष 2018 में स्वच्छता रैंकिंग में देशभर में प्रथम स्थान भी प्राप्त हुआ था और 2020 ग्रीन मेंटर अवॉर्ड से नवाजा गया था। दयानंद वाटिका में राजकुमार माली ने इस बार करीब 3000 गुलदाउदी के पौधे तैयार किए हैं जिन्हें एफडीसी, सचिवालय, फैकल्टी हाउस, लाइब्रेरी, दयानंद वाटिका और अन्य प्रमुख स्थलों पर लगाया जाएगा। परिसर में पिटुनिया (नीला, बरगंडी, व्हाइट, रेड, येलो), साल्विया रेड, पैंजी, इंपेशन, डिएन्थस और मेरीगोल्ड जैसे आकर्षक फूलों की बहार भी देखने को मिलेगी।