फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The main accused Suman Saini said - the son wasted due to intoxication, so went to Sonu's house

मुख्य आरोपी सुमन सैनी बोली- बेटे को नशे से कर दिया बर्बाद, इसलिए गई थी सोनू के घर

Fri, 21 Aug 2020 03:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
The main accused Suman Saini said - the son wasted due to intoxication, so went to Sonu's house
तेज कॉलोनी में एक शराब कारोबारी के घर पर क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर रेड कर 50 हजार रुपये ले जाने के मामले में चारों महिलाओं के बाद आरोपी चालक भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों महिलाओं को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। जबकि आरोपी चालक को जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी सुमन सैनी पुलिस के सामने बार-बार बयान बदल रही है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी सुमन सैनी ने बताया कि वह भाजपा महिला कार्यकर्ता है। इसके अलावा सैनी समाज की राष्ट्रीय महासचिव है। सुमन ने बताया कि उसके बेटे को नशे की लत ने बर्बाद कर दिया है। इसी से परेशान होकर वह सोनू के घर पर क्राइम ब्रांच संस्था की आड़ में रेड कर उन्हें डराने गई थी। उसने बताया कि वह वहां पर अपने बेटे को तलाशने गई थी, कि कही उसका बेटा फिर से नशा करने के लिए सोनू के ऑफिस न पहुंच गया हो। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिलाएं वहां मौजूद युवकों की तलाशी ले रही है। सोनू के मुताबिक महिलाओं ने चेकिंग के वक्त कहा था कि तुम यहां गलत काम करवाते हो व तुम्हारे पास कोई न कोई संदिग्ध वस्तु जरूर मिलेगी। सुमन ने कहा कि उनकी गाड़ी की चाबी गुम हो गई थी, युवकों पर संदेह होने पर उनकी तलाशी ली। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed