फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lock of house was broken in 30 seconds cash and jewellery worth Rs 1.24 lakh was stolen in 21 minutes

Rohtak News: 30 सेकंड में मकान का ताला तोड़ा, 21 मिनट में 1.24 लाख की नकदी और जेवर ले उड़े

Mon, 31 Mar 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 31 Mar 2025 02:51 AM IST
सार

मकान मालिक ने बताया कि उनके घर में छह कैमरे लगे हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी है। बाइक सवार दो युवक हेलमेट व मुंह पर मास्क लगाकर 20 मार्च को दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर मकान में बिना नंबर की बाइक पर दाखिल हुए थे।

विज्ञापन
Lock of house was broken in 30 seconds cash and jewellery worth Rs 1.24 lakh was stolen in 21 minutes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

रोहतक की ओमैक्स सिटी में हेलमेट पहनकर आए दो युवक 30 सेकंड में रेवाड़ी के ग्रामीण बैंक के चीफ मैनेजर के मकान का ताला तोड़कर 1. 24 लाख रुपये की नकदी व जेवरात चुरा ले गए। आरोपियों ने 21 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। परिवार से मिलने के लिए मैनेजर जयपुर गए हुए थे। वारदात 20 मार्च को दिन में हुई, अब एक सप्ताह बाद आकर इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में ओमैक्स सिटी निवासी मनीष सिहाग ने बताया कि वह रेवाड़ी के ग्रामीण बैंक में चीफ मैनेजर हैं। वह एक विवाह समारोह में शामिल होने जयपुर गए थे। उनके बच्चे भी जयपुर रहते हैं। 20 मार्च को मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले मनोज अरोड़ा ने उन्हें कॉल कर मकान का मुख्य दरवाजा टूटने और सामान बिखरा पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन


रोहतक पहुंचकर उन्होंने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में दो युवक हेलमेट पहनकर दिन में करीब दो बजे ही मकान का दरवाजा तोड़ रहे हैं। एक युवक ने बैग से औजार निकाल कर मात्र 30 सेकंड में लॉक तोड़ दिया। इसके बाद दोनों युवक घर में घुसे और थोड़ी देर बाद घर में रखे लैपटॉप के बैग में सामान डालकर बिना नंबर की बाइक पर फरार हो गए। जांच की तो चोर 22 हजार 750 रुपये की नकदी, 12 साल पहले शादी में मिली सोने की अंगूठी व गले की चेन, दिवाली पर बैंक से मिले 10-10 ग्राम के चांदी के तीन सिक्के, तीन घड़ी, पांच बेल्ट, तीन चश्मे, हार्ड डिस्क ले गए। इसके बाद आरोपी बिना नंबर की बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में लगे छह कैमरे, पड़ोस से आ रही आवाज
मकान मालिक ने बताया कि उनके घर में छह कैमरे लगे हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी है। बाइक सवार दो युवक हेलमेट व मुंह पर मास्क लगाकर 20 मार्च को दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर मकान में बिना नंबर की बाइक पर दाखिल होते हैं। दूसरी मंजिल पर पहुंचकर पहले जाली वाला दरवाजा तोड़ते हैं। इसके बाद बैग से औजार निकालकर 30 सेकंड में मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुस जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज पड़ोस से आवाज भी सुनाई दे रही है। 2 बजकर 6 मिनट पर बैग में सामान भरकर आरोपी बिना किसी डर के निकल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed