फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The JJP has no support base left in the state: Karan Chautala

जजपा का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं बचा : कर्ण चौटाला

Wed, 21 Jan 2026 03:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
The JJP has no support base left in the state: Karan Chautala
47...रुपया चौक के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे इनेलो युवा विंग के राष्ट्रीय अध्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जजपा का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं बचा है और अब कोई भी जजपा का नाम तक लेना पसंद नहीं करता है। इनेलो युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला ने मंगलवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कहीं।
उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग पर वे रोहतक में ही घर बनाकर रहेंगे। कर्ण ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने की एक लहर चली थी और सबको पता था कि सरकार कांग्रेस की बन रही है लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं ने एक षड्यंत्र के तहत साठगांठ कर भाजपा की तीसरी बार सरकार बनवाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की बी टीम है और इसलिए अब प्रदेश की जनता ने सता परिवर्तन करने का मन बना लिया है। इससे पहले उन्होंने रुपया चौक के निकट कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। उन्होंने दावा किया कि 2029 में प्रदेश में इनेलो की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, बल्लू प्रधान खेडी साध, विनेश लाकडा, इनेलो प्रदेश सचिव मंजीत कन्हेली, जिला अध्यक्ष नफे लाहली, शहरी अध्यक्ष राकेश सहगल, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, विरेंद्र नांदल, राजवीर वाल्मीकि आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed