फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The insurance company will pay Rs 80,000 for the hernia operation along with 9% interest.

Rohtak News: बीमा कंपनी हर्निया के ऑपरेशन के 80 हजार रुपये 9% ब्याज सहित दे

Sun, 19 Apr 2026 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The insurance company will pay Rs 80,000 for the hernia operation along with 9% interest.

विज्ञापन
रोहतक। जिला उपभोक्ता आयोग ने कहा है कि बीमा कंपनी बिना किसी ठोस वजह के हेल्थ पॉलिसी का क्लेम नहीं रोक सकती। नौ अप्रैल को दिए गए निर्णय में जींद निवासी पूजा जुनेजा को हर्निया के ऑपरेशन पर खर्च हुए 80,276 रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित दे। सेवा में कमी के कारण 10 हजार रुपये हर्जाने व पांच हजार रुपये कानूनी खर्च के तौर पर भी दिए जाएं।
आयोग के मुताबिक, जींद के शिव चौक निवासी अजय जुनेजा ने मार्च 2024 में अर्जी दायर की थी कि उन्होंने पूरे परिवार की यंग स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। 33,786 की प्रीमियम राशि का भुगतान किया था। कंपनी को पूरे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य से अवगत करवा दिया था।
विज्ञापन

मई 2023 में पत्नी पूजा जुनेजा को जींद के सद्भावना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अल्ट्रासाउंड तथा एक्स-रे के बाद डॉक्टर ने ऑब्स्ट्रक्टेड इनसिजनल हर्निया बताया था। ऑपरेशन की सलाह दी। उन्होंने स्वास्थ्य बीमा कंपनी से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने पहले की बीमारी बताकर क्लेम देने से इन्कार कर दिया था। महिला ने 1,05,940 रुपये खर्च कर ऑपरेशन कराया। बीमा कंपनी के क्लेम देने से इन्कार के बाद आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग के नोटिस पर बीमा कंपनी ने जवाब दिया कि आवदेनकर्ता ने पूरे दस्तावेज नहीं दिए।

पता चला है कि महिला को यह दिक्कत पहले हुई सर्जरी की वजह से हुई है। आयोग ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद निर्णय दिया है कि बिना ठोस कारण के बीमा कंपनी ने क्लेम टाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed