फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The groom's uncle who came in the procession died due to drowning in the johad

बरात में आए दूल्हे के फूफा की जोहड़ में डूबने से मौत

Sun, 17 Apr 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The groom's uncle who came in the procession died due to drowning in the johad
गुढाना गांव में तालाब में उतराता शव। विज्ञप्ति
रोहतक। कलानौर खंड के गांव गुढ़ाण में हिसार के मोठ लुहारी गांव से बरात में आए दूल्हे के फूफा की गांव के जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह शव पानी में उतराता मिला। कलानौर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुढाण गांव में शनिवार को शादी थी, जहां हिसार के मोठ लुहारी गांव से बरात आई हुई थी। बरात में फतेहाबाद जिले के गांव सैमाण निवासी महाबीर सिंह भी आया हुआ था, जो रिश्ते में दूल्हे का फूफा लगता है। शादी के बाद बरात लौट गई, लेकिन महाबीर सिंह का कहीं पता नहीं लग सका। परिजनों व रिश्तेदारों ने उसे कई जगह तलाश किया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ में एक शव उतराता दिखाई दिया। मृतक के सफेद रंग के कपड़े दिखाई दे रहे थे। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

एसआई दिनेश मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर जांच पड़ताल की गई। मृतक की शनाख्त फतेहाबाद जिले के गांव सैमाण निवासी महाबीर के तौर पर हुई। परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि महाबीर सिंह एक दिन पहले बरात में आया था। बाद में उसका कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed