फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The government is demanding money to prevent the state from going bankrupt; the fraudulent bills should be cancelled: Deepender Hooda

डूबने से बचाने का पैसा मांग रही सरकार, फर्जी बिल रद्द किए जाएं : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 26 Jan 2026 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The government is demanding money to prevent the state from going bankrupt; the fraudulent bills should be cancelled: Deepender Hooda
रोहतक। कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि सरकार ग्रामीणों से डूबने से बचाने का भी पैसा मांग रही है। कलानौर हलके के गांव जिंदरान, मसूदपुर, लाहली, आंवल, निगाना व बसाना सहित अन्य की पंचायतों को बिल भेजकर लाखों रुपये के मांगे गए हैं।
विज्ञापन

उधर ग्रामीण कहते हैं कि पंप सेट लगाए ही नहीं गए। हुड्डा ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। सांसद ने जारी बयान में आरोप लगाया है कि हर साल बारिश के मौसम में जलभराव से जूझने वाली ग्राम पंचायतों और ग्रामीण जनता को राहत देने की सरकार जलनिकासी के नाम पर फर्जी पंपसेट दिखाकर ग्राम पंचायतों का आर्थिक दोहन करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

कलानौर खंड की ग्राम पंचायत जिंदरान के सरपंच पुष्पदीप चौहान ने बताया है कि मसूदपुर, लाहली, आंवल, निगाना, जिंदरान और बसाना की पंचायत को जल निकासी के नाम पर पंपसेट किराये के लाखों रुपये के बिल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद का कहना है कि यह सरासर ग्रामीणों की आंखों में धूल झोंकना है। यह कोई लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित वसूली और प्रशासनिक मनमानी का जीता जागता उदाहरण है। सरकार दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed