फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The government doctors across the state will be on strike on September 19 to 20

19-20 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे प्रदेश भर के सरकारी डॉक्टर

Fri, 16 Sep 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 16 Sep 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
The government doctors across the state will be on strike on September 19 to 20
- फोटो : amar ujala
विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर प्रदेश भर के सभी सरकारी चिकित्सक 19-20 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इन दो दिनों में ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी। दो दिनों में भी मांग पूरी नहीं की गई तो 21 सितंबर को चिकित्सक सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। यह घोषणा बृहस्पतिवार को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जसबीर परमार ने सिविल अस्पताल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 3200 पद सृजित हैं, जिनमें से फिलहाल करीब 2000 हजार ही चिकित्सक हैं। चिकित्सक की कमी होने से मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा। एक चिकित्सक प्रतिदिन लगभग 200 मरीज देख रहा है। प्रदेश में चिकित्सकों की जो भारी कमी है सरकार उसे तुरंत पूरा करे। चिकित्सकों को विशेष पैकेज दिए जाएं। पदोन्नति के लिए भी एक समय सीमा निर्धारित हो।
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर 31 जुलाई को मेडिकल एसोसिएशन की बैठक हुई थी। इसमें सरकार को एक माह का समय दिया गया था, लेकिन समय पूरा होने पर भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। सरकार की अनेदखी के चलते चिकित्सक 19-20 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed