फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The first fog, mist and cold of the season has arrived

Rohtak News: सीजन का छाया पहला कोहरा

Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
The first fog, mist and cold of the season has arrived
सांपला। खंड के ग्रामीण क्षेत्र में सप्ताह के अंदर दो बार हुई हल्की बारिश से धुंध व ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण क्षेत्र में धुंध नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार, आगे धुंध व ठंड और बढ़ेगी। वहीं पुलिस ने लोगों को ऐसे मौसम में सावधानी से वाहन चलाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

वर्ष का अंतिम महीना शुरू हो गया है। अब तापमान में गिरावट और धुंध गिरनी शुरू हो गई। शुक्रवार को भी कई जगह पर अधिक कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर कुछ ब्रेक लगा दिया। सुबह आठ बजे के बाद कोहरा छंटा और सूर्य देव निकलने के बाद राहत मिली।
विज्ञापन

सर्दी गेहूं के लिए वरदान
किसानों द्वारा इलाके में गेहूं-सरसों की फसल की जाती है। जैसे-जैसे ठंड पड़ रही है, गेहूं की फसल को फायदा पहुंच रहा है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गेहूं के बेहतर उत्पादन के लिए ठंड पड़ना बहुत जरूरी है। ठंड से गेहूं की फसल में फुटाव होगा और इससे उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों को कोहरे और पाले से बचाएं किसान
अधिक ठंड होने पर सब्जियों की फसलों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। किसानों को इसके लिए बचाव करना जरूरी है। हाल में ठंड सरसों की फसल के लिए भी फायदेमंद है। वही मौसम विभाग का कहना कि 30 नवंबर के बाद ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इसके बाद धुंध और ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं रात के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed