फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The evening rain cooled down the heat of the weather.

Rohtak News: शाम को हुई बारिश ने ठंडी की मौसम की गर्मी

Wed, 10 Jun 2026 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The evening rain cooled down the heat of the weather.
52 मोरखेड़ी-कंसाला मार्ग पर कार पर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : Archive

विज्ञापन
रोहतक। जिले में मंगलवार को शाम तक भीषण गर्मी व धूप ने परेशान किया। फिर देर शाम आई तेज आंधी व करीब छह बजे के बाद हल्की बारिश से जिलावासियों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बारिश भी करीब आधे घंटे बाद बंद हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

यह सामान्य तापमान की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस कम है। जिले में आगामी दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 11 व 12 जून को जिले मेंं मध्यम बारिश होने की आशंका बनी हुई है। आगामी तीन दिन में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दो दिनों में तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। नौ से 11 जून तक जिले में गर्म हवाओं के चलने की संभावना बनी हुई है।
----
जिले में पचास से अधिक पेड़ गिरे
देर शाम आई आंधी के बाद जिले में 50 से ज्यादा पेड़ गिरने की सूचना है। महम व सांपला में सड़कों पर पेड़ गिरे जिससे यातायात प्रभावित रहा। वन विभाग के रीजनल ऑफिसर सुभाष कालरा ने बताया कि सूचना के बाद विभाग के कर्मचारी फील्ड में पहुंचे व मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को दो घंटे में उठा दिया। हालांकि, नहरों व खेतों के साथ गिरे पेड़ों को उठाने का कार्य बुधवार को किया जाएगा।

52 मोरखेड़ी-कंसाला मार्ग पर कार पर गिरा पेड़। संवाद

52 मोरखेड़ी-कंसाला मार्ग पर कार पर गिरा पेड़। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed