फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The entrance exam for admission to SUPVA will begin on July 16.

Rohtak News: सुपवा में दाखिले के लिए परीक्षा 16 जुलाई से शुरू

Mon, 13 Jul 2026 07:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 13 Jul 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
The entrance exam for admission to SUPVA will begin on July 16.
- 16, 18 व 19 जुलाई को होगी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) ने अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 16 जुलाई को होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 जुलाई तक अप्लाई करने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा 16, 18 व 19 जुलाई को प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बिल्डिंग में ली जाएगी।



डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ. अजय कौशिक ने बताया कि तीनों दिन लिखित परीक्षा सुबह होगी और छात्रों का स्किल टेस्ट संबंधित फैकेल्टी में लिया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय 9 बजे और 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। इसके बाद 1 बजे से स्किल टेस्ट लिए जाएंगे। 23 जुलाई को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर दाखिले के लिए चयनित अभ्यर्थियों का फाइनल परिणाम घोषित होगा। 27 जुलाई को विजुअल आर्ट्स फैकल्टी के तहत चलने वाले कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग होगी। छात्र एडमिशन फीस जमा करा सकेंगे। 28 जुलाई को डिजाइन फैकल्टी के तहत चलने वाले कार्से की पहली काउंसिलिंग की जाएगी व चयनित छात्र फीस जमा करा सकेंगे। फिल्म एंड टेलीविजन फैकेल्टी के तहत चलने वाले कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग 27 से 29 जुलाई तक चलेगी। 3 अगस्त को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed