फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The dominance of women's power in the election

चुनाव में महिला शक्ति का रहा दबदबा

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
The dominance of women's power in the election
बालंद से बबिता और मंजू। -अमर उजाला
रोहतक। बुधवार चुनाव में महिला शक्ति का दबदबा रहा। कहीं बेटियां अपने परिजनों को मतदान करवाने ला रही थी तो कहीं बहु सास को मतदान करवाने ला रही थी। महिलाओं ने बताया कि उनकी चुनाव में बराबर की भागीदारी है। वह चुनाव लड़ रही हैं और उन्होंने चुनाव प्रचार भी किया। अब उसी हक के साथ वह मतदान करने भी आई हैं और अन्य लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।
विज्ञापन

बालंद में मतदान करने आई बबीता व मंजू ने बताया कि चुनाव का दिन किसी पर्व से कम नहीं है। यह हमें हमारे संवैधानिक अधिकार दिलाता है। इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना रहे हैं और किसी आयोजन की तरह इसमें शामिल हैं। वहीं काहनौर की डिंपल सुनेजा ने बताया कि वह अपनी सास व ननद के साथ मतदान करने आई हैं। चुनाव में मतदान करना हमें हमारे अधिकारों को बताता है। इस दिन को हम भूल नहीं सकते। वहीं शिमली में एक युवती बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़ कर मतदान करवाने के लिए आई। ऐसा ही महिला शक्ति के दृश्य कई मतदान केंद्रों पर थे। जबकि मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रचार करती कई महिला प्रत्याशी व उनकी समर्थक दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed