फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The desire to look beautiful is making people prone to skin diseases

Rohtak News: सुंदर दिखने की चाह बना रही त्वचा रोगों का शिकार

Mon, 02 Sep 2024 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
The desire to look beautiful is making people prone to skin diseases
रोहतक। सुंदर दिखने की चाह में कॉस्मेटिक का बहुत ज्यादा प्रयोग त्वचा को खराब कर रहा है। झाइयां, दाग, फंगल इंफेक्शन, सफेद निशान कम उम्र की युवक-युवतियों में भी बढ़ा है। नागरिक अस्पताल की त्वचा की ओपीडी में बीते एक माह में 20 से 22 प्रतिशत मरीज सिर्फ त्वचा में एलर्जी संबंधित परेशानी को लेकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर संवेदनशील हुए हैं। पहले लोग त्वचा की समस्या को हल्की-फुल्की परेशानी समझकर उस पर ध्यान नहीं दिया करते थे। बड़ा रूप लेने के बाद चिकित्सकों के पास पहुंचते थे। अब जागरूकता के कारण जरा सी समस्या पर संबंधित चिकित्सकों से परामर्श लेने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन



बीते एक माह में कॉस्मेटिक एलर्जी के 1200 से ज्यादा पहुंचे मरीज
नागरिक अस्पताल में बीते एक माह में काॅस्मेटिक एलर्जी के 1200 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। इसमें 18 प्रतिशत युवतियां रहीं। बाजार में शृंगार के लिए तरह-तरह के काॅस्मेटिक उपलब्ध हैं। चेहरे को सुंदर दिखाने के लिए इनका प्रयोग धड़ल्ले से करते हैं। इसके कारण एलर्जी और अन्य प्रकार त्चचा समस्याएं शुरू हो जाती हैं। यह चेहरे और गर्दन के अलग-अलग हिस्से में ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बातों का रखें खास ध्यान
-सामान्य तापमान के पानी या गुनगुना पानी से स्नान करें।
-गर्म पानी से स्नान करने से बचें।
- देर तक स्नान करने से शरीर का ऑयल कम होता है।
-साबुन और डिटर्जेंट का बहुत ज्यादा प्रयोग न करें।
-विशेषज्ञों की सलाह पर ही किसी प्रकार की क्रीम त्वचा पर प्रयोग करें।


कॉस्मेटिक के बहुत ज्यादा प्रयोग से एलर्जी समेत कई समस्याओं के रोगी आ रहे हैं। साथ ही मानसूनी मौसम भी इसका एक कारण है। युवक-युवतियों को कॉस्मेटिक के जाल से निकलना चाहिए। प्राकृतिक चीजों को प्रयोग करना चाहिए। खान-पान में तैलीय व मसालेदार खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए।
-डॉ. दिनेश मलिक, त्वचा रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed