फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The couple is accused of demanding extortion and threatening to kill them.

Rohtak News: दंपती पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Sat, 15 Nov 2025 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
The couple is accused of demanding extortion and threatening to kill them.
07...रोहतक ​स्थित लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक को ​शिकायत देने पहुंचा कलानौर का स्वर्णकार विनो - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। कलानौर में स्वर्णकार विनोद सोनी ने दंपती पर रंगदारी मांगने व जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया को शिकायत देकर सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी को दी शिकायत में विनोद सोनी ने कहा है कि वह कलानौर में ज्वेलर्स की दुकान चलाते हैं। यहीं पड़ोस में दंपती तुषार व रीटा आए दिन पैसों की मांग करते हैं। कभी उधार में सोने के जेवरात बनवाते हैं। जेवरात बनवाई के पैसों की मांग करने पर लड़ाई-झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन

बनवाए गए जेवरात लेने नहीं आते। इस कारण बनवाई खर्च जेब से देना पड़ता है। आरोपी आए दिन दुकान पर आकर जेवरात उठाकर ले जाने की धमकी देते हैं।
वीरवार को आरोपी दंपती दुकान पर आया और 5000 रुपये की मांग की। एतराज करने पर दोनों ने गाली गलौज की व दुकान का सामान तोड़ने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने रविवार तक पांच ग्राम सोना नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मेरे परिवार को आरोपी दंपती से जान का खतरा है। पुलिस उचित कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed